फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Second Phase of Vande Bharat Mission to bring back Indians stranded in Foreign countries will be expanded

वंदे भारत मिशन : 15 मई से शुरू होगा दूसरा चरण, अभियान का होगा विस्तार

Fri, 08 May 2020 08:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 May 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Second Phase of Vande Bharat Mission to bring back Indians stranded in Foreign countries will be expanded
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शटरस्टॉक्स

विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को अपने देश  वापस लाने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 15 मई से शुरू होगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस चरण में अभियान का विस्तार किया जाएगा और मध्य एशिया के साथ विभिन्न यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जाएगा। 

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि भारत अगले सप्ताह अपने इस मिशन का विस्तार करेगा ताकि कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड आदि देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। पहले चरण में सात से 15 मई के बीच 12 देशों से लगभग 15,000 लोगों की वापसी होगी। इसके लिए 64 उड़ानों का संचालन होगा। 

विज्ञापन

ढाका से श्रीनगर पहुंचे 167 छात्र, सिंगापुर से दिल्ली आए 234 भारतीय

इससे पहले मिशन के तहत एयर इंडिया का एक विमान सिंगापुर में फंसे भारतीयों को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। वहीं, बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को लेकर ढाका से पहला विमान भी श्रीनगर पहुंचा। एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर से 234 यात्री और बांग्लादेश से 167 छात्र-छात्राओं को लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना का ऑपरेशन समुद्रसेतु, मालदीव से देश वापस आए भारतीय

दूसरी ओर विदेशों में फंसे भारतीयों को समुद्र के रास्ते वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन समुद्रसेतु के तहत नौसेना के पोत जलश्व से मालदीव में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला समूह आज भारत लाया गया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस जलश्व लगभग 700 लोगों के साथ शुक्रवार दोपहर माले से कोच्चि के लिए रवाना हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed