Covid-19: ग्रीन व ऑरेंज जोन के फिर से रेड में बदलने से बढ़ी चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में एक दर्जन से अधिक ग्रीन व ऑरेंज जोन फिर से रेड जोन में बदले हैंं। इससे चिंता बढ़ गई है। उम्मीद है कि मई के तीसरे हफ्ते में उल्टा चक्र शुरू होगा। अप्रैल मध्य के बाद संक्रमण में कमी से सरकार उत्साहित थी। उम्मीद थी कि मई के दूसरे हफ्ते से कमी शुरू होगी, पर 3-4 दिन से उच्चतम स्तर पर है। मुख्य चिंता दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद में तेज रफ्तार है।
डरा रहा मुंबई, दिल्ली व अहमदाबाद
मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद में संक्रमितों की संख्या में तीन-चार दिनों में बहुत तेजी आई है। दिल्ली में रोज दोगुने मरीज सामने आ रहे हैं। 5500 से अधिक मरीज हैं। मुंबई में 12000 और गुजरात के 6600 में ज्यादातर अहमदाबाद के हैं।
इस महीने घूमेगा पहिया...
रणनीतिकारों का मानना है, कुछ दिन तक कोरोना का व्यापक कहर हो सकता है। मगर, तीसरे हफ्ते से एक ओर संक्रमिताें की संख्या घटेगी तो वहीं, स्वस्थ होने की दर भी 50% संख्या को पार कर जाएगी।