फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 8 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: पीएम के साफ संकेत-बढ़ सकता है लॉकडाउन, पढ़े दिन भर की पांच बड़ी खबरें 

Wed, 08 Apr 2020 09:48 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 Apr 2020 09:48 PM IST
सार

लॉकडाउन समेत तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस के मामले देश में बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार से बुधवार के बीच एक दिन के भीतर ही 773 नए मामले सामने आ गए। यही नहीं इस दौरान 32 लोगों की मौत भी हो गई। अब तक कुल 5274 केस सामने आ चुके हैं और 149 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेत दिए हैं कि लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी आठ अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 8 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
गाजियाबाद में कुछ इलाकों के सील होने की खबर सुनकर बाजार में अफरातफरी दिखी - फोटो : PTI

विस्तार

देश में बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं व राज्यों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में यह संकेत दिए हैं। बैठक में शामिल राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा कि 80 फीसदी से ज्यादा राजनीतिक दल लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन


मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक 11 को 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान प्रधानमंत्री मुख्यमंत्रियों से उनके राज्य में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लेंगे, साथ ही लॉकडाउन हटाने संबंधी निर्देश भी दिए जा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के 15 जिलों में हॉटस्पॉट होंगे सील 
उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के वे हॉटस्पॉट सील किए जाएंगे, जहां संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है। इस सूची में नोएडा और गाजियाबाद भी है। ये सभी हॉटस्पॉट बुधवार रात 12 बजे से सील हो जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 


लंबित टैक्स रिफंड चुकाएगी सरकार 
केंद्र सरकार करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए फैसला किया है, पांच लाख रुपये तक के लंबित टैक्स रिफंड को तुरंत चुकाया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार लंबित 18,000 करोड़ रुपये जीएसटी (माल एवं सेवा कर) और सीमा शुल्क वापसी भी जल्द करेगी। पढ़ें पूरी खबर

पीएम बोले-मेरे सम्मान की मुहिम गलत 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने की एक वायरल पोस्ट के जवाब में कहा कि उनके सम्मान में पांच मिनट खड़े होने की मुहिम गलत है। उन्होंने खुद ट्वीट कर ऐसा नहीं करने के लिए कहा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed