{"_id":"5e8dbf4a8ebc3e767940de5f","slug":"pm-narendra-modi-said-campaign-to-appeal-people-to-stand-up-in-honor-of-him-is-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम बोले- मेरे लिए 5 मिनट खड़े होने की मुहिम गलत, विवाद में घसीटने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम बोले- मेरे लिए 5 मिनट खड़े होने की मुहिम गलत, विवाद में घसीटने की कोशिश
Wed, 08 Apr 2020 05:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 08 Apr 2020 05:40 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री का सम्मान करने के लिए एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें प्रधानमंत्री के सम्मान के लिए पांच मिनट तक खड़े रहने की अपील की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर ऐसा न करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से एक भावनात्मक अपील भी की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मुझे पता चला है कि कुछ लोग एक मुहिम चला रहे हैं जिसमें मोदी के सम्मान के लिए पांच मिनट खड़े होने की अपील की जा रही है। पहली नजर में तो यह ऐसा लगता है कि यह मोदी को विवादों में लाने की साजिश है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'यह भी हो सकता है कि कोई यह काम अच्छी मंशा से कर रहा हो, फिर भी मैं यह अनुरोध करता हूं कि अगर आपके अंदर इतना प्रेम है और आप सच में मोदी का सम्मान करना चाहते हैं तो कम से कम तब तक एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी लीजिए जब कोरोना वायरस का संकट देश में मौजूद है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कुछ नहीं हो सकता है।'
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट में रविवार 12 अप्रैल की शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए प्रधानमंत्री के सम्मान में खड़े होने की अपील की जा रही है। हालांकि, इस पोस्ट में किसी संस्थान या व्यक्ति का उल्लेख नहीं है।