फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 5 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: पांच अप्रैल 2020 का कोरोना अपडेट, दिनभर की पांच बड़ी खबरें

Sun, 05 Apr 2020 08:35 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 05 Apr 2020 08:35 PM IST
सार

कोरोना वायरस महामारी का भारत में कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3577 हो गई है। इनमें से 3030 सक्रिय मामले हैं, 267 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही इस जानलेवा वायरस से अब तक 83 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी पांच अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 5 April 2020: All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

तब्लीगी जमात की घटना नहीं होती तो कम होते संक्रमण के मामले
विज्ञापन

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुने होने की दर इस वक्त प्रति 4.1 दिन है, मतलब हर 4.1 दिन में कोरोना से मरीज दोगुने हो जा रहे हैं। तब्लीगी जमात ने इस गति को काफी रफ्तार दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अगर तब्लीगी जमात की घटना नहीं हुई होती और ये अतिरिक्त मामले सामने न आए होते को देश में कोरोना मामलों के दोगुने होने की दर प्रति 7.4 दिन होती।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कोई भी आयोजन करने पर आयोजकों को जेल भेजा जाएगा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को कहा कि राज्य में कोई भी छोटा या बड़ा कार्यक्रम नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होगा तो आयोजकों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर


भोपाल में पूर्ण लॉकडाउन लागू
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दूध और दवाई की दुकानों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। यह आदेश रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तरुण पिथोड़े के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। 
पढ़ें पूरी खबर

कोरोना फैलाने वाले पर अब दर्ज होगा हत्या का मुकदमा
दिल्ली स्थित तब्लीगी जमात के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होने, बीमारी या विदेश दौरे की जानकारी छुपाने वालों को हिमाचल प्रदेश के डीजीपी सीताराम मरडी ने अल्टीमेटम दे दिया है। डीजीपी ने कहा है कि उनकी वजह से किसी भी अन्य के कोरोना से संक्रमित होने पर हत्या के प्रयास और मृत्यु होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर

30,000 करोड़ रुपये के पैकेज से 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के खाते में धन पहुंचा
कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए हालातों के खिलाफ केंद्र सरकार ने अपना एक्शन शुरू कर दिया है। दरअसल लॉकडाउन के चलते कारोबार ठप्प पड़ चुके हैं, जिसका सबसे बुरा असर गरीब परिवारों पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत सरकार की तरफ से 4.07 करोड़ गरीब महिलाओं के जनधन खातों में शुक्रवार को 30,000 करोड़ रुपये बतौर राहत पैकेज के रूप में भेजे गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed