Covid 19 Bulletin: दूसरे लॉकडाउन के दौरान देश में कितना सुधार, शराब की दुकानें रहीं गुलजार, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2573 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42,836 हो गई है। जिसमें 29,685 सक्रिय हैं, अब तक 11,762 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1389 लोगों की मौत हो चुकी है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
विस्तार
लॉकडाउन 3.0: क्या करना चाहिए और क्या नहीं, जानिए सबकुछ
कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार ने एक बार फिर लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। चार मई से शुरू होकर ये तीसरा लॉकडाउन 17 मई तक चलेगा। इससे पहले भी केंद्र सरकार दो बार लॉकडाउन लगा चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन 3.0 का पहला दिन: शराब की दुकानें रहीं गुलजार, जानिए राज्यों व शहरों का हाल
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण आज यानी चार मई से शुरू हुआ। हालांकि इस चरण में जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा गया है और इसी के आधार पर छूट दी गई है। ऑरेंज और ग्रीन जोन में सीमित स्टाफ के साथ कार्यालय खोलने की भी अनुमति मिली। थोड़ी बहुत आवाजाही की भी छूट दी गई। राजधानी दिल्ली में तो एक जगह ट्रैफिक जाम भी लग गया।
पढ़ें पूरी खबर
मेरठ: कोरोना संक्रमित जमातियों को ठीक करने के लिए डॉक्टरों की सरगम थेरेपी
मेरठ में कोरोना संक्रमितों को ठीक करने के लिए कोविड-अस्पताल के चिकित्सक अब संगीत का सहारा ले रहे हैं। संगीत थेरेपी के जरिए चिकित्सक अब तक कई कोरोना संक्रमितों को ठीक कर चुके हैं जिनमें जमाती भी शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन 3.0: पहले और दूसरे लॉकडाउन के दौरान देश में कितना सुधार?
आज यानि चार मई से लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है, ये चरण 17 मई तक चलेगा। हालांकि इस बार लॉकडाउन में सरकार ने कुछ राहतें जरूर दी हैं। इससे पहले सरकार ने तीन हफ्तों का एक और दो हफ्तों क दूसरे लॉकडाउन की घोषणा की थी, आइए समझते हैं कि दोनों चरणों में लॉकडाउन से कितना लाभ मिला।
पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र को छोड़कर सभी राज्य सरकारें देंगी प्रवासी मजदूरों की टिकट का 15% किराया
देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण अलग-अलग जगहों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए सरकार की तरफ से कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। हालांकि, इस दौरान टिकट के किराए को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। दरअसल विपक्ष की तरफ से आरोप लगाया गया कि रेलवे मजदूरों से टिकट की राशि ले रहा है। इस आरोप को सत्ताधारी पार्टी और केंद्र सरकार की तरफ से गलत ठहराया गया है।
पढ़ें पूरी खबर