Covid 19 Bulletin: लॉकडाउन में फंसे लोग लौट सकेंगे घर, कितनी है हॉटस्पॉट जिलों की संख्या, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों को घर जाने की अनुमति
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे लोगों को घर जाने की अनुमति दे दी है जो लॉकडाउन के चलते अपने घर से दूर या बाह री राज्यों में फंसे हुए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने अनुमति देने के साथ ही कुछ शर्तें भी लागू की हैं, जिनका पालन किया जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए तीन मई तक लॉकडाउन जारी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसकी वजह से प्रवासी मजदूर, बाहर पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं आदि वहीं फंस गए थे और लंबे समय से घर वापस पहुंचाने की मांग कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
धूम्रपान करने वालों को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर के वैज्ञानिकों के एक अध्ययन के मुताबिक धूम्रपान करने वालों को कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा खतरा है। वैज्ञानिकों की टीम न्यूरोनिवसिव प्रकृति की खोज कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
दो हफ्ते के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू, लेकिन चार घंटे खोल सकेंगे दुकानें
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को राज्य में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में 3 मई के बाद दो हफ्ते के लिए कर्फ्यू को बढ़ाया जा रहा है लेकिन वीरवार से लॉकडाउन की बंदिशों में कुछ राहत दी जाएगी। हालांकि यह राहत भी केवल नान-कंटेनमेंट जोन और रेड जोन में ही दी जाएगी।
पढे़ें पूरी खबर
भारत में 15 दिनों में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घटकर 129 हुई
भारत में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट जिलों की संख्या बुधवार सुबह तक घटकर 129 हो गई। यह संख्या एक पखवाड़ा पहले तक 170 थी। लेकिन, इस दौरान संक्रमण मुक्त इलाके या ग्रीन जोन की संख्या में कमी भी आई है। इन की संख्या अब 325 से घटकर 307 हो गई है। वहीं, इसी समयकाल के दौरान नॉन हॉटस्पॉट जिले या ऑरेंज जोन की संख्या में बढ़त हुई है जो 207 से 297 हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर
पिछले सात दिनों में देश में क्या रही कोरोना की स्थिति
कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी की टेस्टिंग हो रही है, हालांकि बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल में अभी वक्त लगेगा। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। इसे लेकर सभी दावे गलत हैं और अभी भी हम एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही हैं।
पढ़ें पूरी खबर