Coronavirus India: पिछले सात दिनों में देश में क्या रही कोरोना की स्थिति, कितने लोग हुए ठीक?
- भारत में कुल मामले 31,787
- 22, 982 सक्रिय मामले हैं
- 7,797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं
- 1,008 लोगों की मौत हो चुकी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी की टेस्टिंग हो रही है, हालांकि बड़े स्तर पर इसके इस्तेमाल में अभी वक्त लगेगा। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। इसे लेकर सभी दावे गलत हैं और अभी भी हम एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही हैं।
31 हजार के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1813 नए मामले सामने आए हैं और 71 लोगों की मौत हो गई है, जो अब तक एक दिन में मौतों का सर्वाधिक आंकड़ा है।
ये भी पढ़ेंः Covid-19: 10 देश जहां हैं कोरोना के सर्वाधिक मामले, हुई हैं सबसे अधिक मौतें
इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 31,787 हो गई है, जिसमें 22, 982 सक्रिय हैं, 7,797 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,008 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले सात दिनों यानी 22 से 28 अप्रैल के बीच देश में कुल 10,989 मामले सामने आए हैं, 3,768 लोग ठीक हुए हैं और 334 लोगों की मृत्यु हो गई है। आइए एक नजर डालते हैं आंकड़ों पर...
पिछले सात दिनों में भारत में क्या रही कोरोना की स्थिति?
- 22 अप्रैल 2020- कुल 1,486 मामलों की पुष्टि, 700 लोग हुए ठीक, 49 लोगों की मृत्यु
- 23 अप्रैल 2020- कोरोना के कुल मामले 1,229, 365 लोग हुए ठीक/अस्पताल से छुट्टी, 34 लोगों की मौत
- 24 अप्रैल 2020- कुल मामले 1,752, ठीक हुए 490, 37 लोगों के मरने की पुष्टि
- 25 अप्रैल 2020- संक्रमण के कुल मामले 1,490, ठीक होने वालों की संख्या 396, मृतकों की संख्या 56
- 26 अप्रैल 2020- इस सप्ताह 26 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 1,975 मामले सामने आए, 704 लोग ठीक हुए और 47 लोगों की मौत की पुष्टि हुई।
- 27 अप्रैल 2020- संक्रमण के कुल 1,463 केस सामने आए, 448 लोग ठीक हुए, 60 लोगों की मौत हुई
- 28 अप्रैल 2020- कुल 1,594 मामले, 665 ठीक हुए, 51 लोगों की मौत हुई
ये आंकड़े 28.04.2020 के शाम 5 बजे तक के हैं।