Covid 19 Bulletin: देश में 24 घंटे में 1543 नए मामले, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के संक्रमण का दंश पूरा देश झेल रहा है। इस वायरस के कारण देश की रफ्तार थम सी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1543 नए मामले सामने आए हैं। पढ़े दिन भर की पांच बड़ी खबरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होम आइसोलेशन के लिए नए दिशानिर्देश
कोरोना वायरस के हल्के लक्षण या बीमारी के शुरुआती लक्षण वाले लोग स्वयं ही अपने आप को घर में पृथक वास में रख सकते हैं ताकि वे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संपर्क में न आएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को इस संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए गए।
पढें पूरी खबर
प्लाज्मा थेरेपी को लेकर कोई सबूत नहीं
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह साफ कर दिया है कि प्लाज्मा थेरेपी से कोरोना वायरस के इलाज का अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इसे लेकर सभी दावे गलत हैं और अभी भी हम एक्सपेरिमेंटल स्टेज पर ही हैं।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना के उपचार की क्षमता वाले अणु की हुई खोज
नोएडा स्थित शिव नाडर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ ऐसे रासायनिक अणुओं की खोज की है जो कोरोना वायरस द्वारा पैदा श्वास संबंधी विकृतियों को ठीक कर सकता है।यूनिवर्सिटी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सुभब्रत सेन के नेतृत्व में शोधकर्ताओं का दल इस वर्ष के अंत तक प्रीक्लिनिकल अध्ययन पूरा करने का प्रयास करेगा। इसके बाद यह कंपाउंड ह्यूमन ट्रायल के लिए तैयार हो जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के जवान की मौत
कोरोनो वायरस संक्रमण के कारण मंगलवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 55 वर्षीय जवान की मौत हो गई। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आंतरिक सुरक्षा और सीमा सुरक्षा के लिए काम करने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) या अर्धसैनिक बलों के लगभग 10 लाख कर्मियों में से कोरोना के कारण यह पहली मौत है।
पढ़ें पूरी खबर
आईआईटी के छात्रों ने इंट्यूबेशन बॉक्स बनाया
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रों ने कोविड-19 के उन मरीजों के लिए कम कीमत वाले इंट्यूबेशन बॉक्स विकसित किए हैं जिन्हें सांस संबंधी तकलीफ है। इन्हें श्वास नली में ट्यूब डालकर इस समस्या से राहत दिलाई जा सकती है।
पढ़ें पूरी खबर