फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 11 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: आरोग्य सेतु एप से लेकर स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल तक, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Mon, 11 May 2020 10:43 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 11 May 2020 10:43 PM IST
सार

कोरोना को लेकर लगे लॉकडाउन के बीच देश के 15 शहरों को जोड़ने के लिए ट्रेनें पटरी पर दौड़ना शुरू करेंगी। आज से टिकट की बुकिंग शुरू हुई और जमकर टिकटें बुक हुई हैं। हालांकि यात्रियों को आईआइसीटीसी की वेबसाइट ने काफी परेशान किया, लेकिन आखिरी में यात्रियों को टिकटें मिलीं। आरोग्य सेतु एप के बारे में बताया गया कि इस एप से निजता का हनन नहीं होगा। कोरोना वायरस को लेकर लगातार रिसर्च जारी है। इसको लेकर कुछ और नए तथ्य सामने आए हैं। जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 11 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTi

विस्तार

अगले एक महीने में डेढ़ लाख से ऊपर जा सकती है देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या

विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की भविष्यवाणी को लेकर आईआईटी गुवाहाटी और सिंगापुर का ड्यूक एनयूएस मेडिकल स्कूल ने साथ मिलकर वैकल्पिक मॉडल बनाया है जो देश के अलग अलग राज्यों में अगले 30 दिन में होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की जानकारी दे सकता है। पढ़ें पूरी खबर

आरोग्य सेतु एप से निजता का हनन नहीं, अधिकतम 60 दिन तक रखा जाएगा डेटा

प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद एम्पावर्ड ग्रुप-9 के चेयरमैन अजय साहनी ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप से निजता का हनन नहीं होगा, अधिकतम 60 दिन तक डेटा रखा जाएगा। साथ ही कहा कि आईसीएमआर ने कोविड 19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

कब और कितनी जगह रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ

भारतीय रेलवे मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। हालांकि एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। कल से 15 शहरों के लिए शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 की उत्पत्ति के पीछे चमगादड़ और पैंगोलिन का हाथ, नए अध्ययन में हुआ खुलासा

सार्स-सीओवी-2 को लेकर किए गए एक नए अध्ययन में पता चला है कि जिस वायरस के कारण कोविड-19 सामने आया है, वह चमगादड़ और पैंगोलिन में कोरोना वायरस के पुनर्संयोजन से उत्पन्न हुआ है। इस निष्कर्ष से इस सिद्धांत को मजबूती मिलती है कि पैंगोलिन से ही मनुष्यों में सार्स-सीओवी-2 का संचरण हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

दो घंटे देरी से शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, 10 मिनट में बिके हावड़ा-दिल्ली AC-1, AC-3 के टिकट

कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बीच रेलवे 12 मई से आशिंक रूप से ट्रेन सेवा बहाल करने जा रही है। राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए सोमवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हुई। बुकिंग शुरू होने के महज 10 मिनट से भी कम समय में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-1 और थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed