कब और कितनी जगह रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। हालांकि एक मई से शुरू की गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। कल से 15 शहरों के लिए शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेनों के लिए आज शाम चार बजे से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इन ट्रेनों का किराया राजधानी एक्सप्रेस के बराबर होगा। लोग अधिकतम सात दिन एडवांस में टिकट बुकिंग करवा पाएंगे। केवल कंफर्म टिकट वालों को ही ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी। ऐसे में वेटिंग या आरएसी टिकट जारी नहीं किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही कटाए जाएंगे।
आज शाम चार बजे से जिन ट्रेनों की बुकिंग शुरू हो रही है उन ट्रेनों में सभी श्रेणियों से राजधानी एक्सप्रेस के किराए के बराबर किराया वसूला जाएगा। राजधानी में किराये के साथ ही खाने-पीने का चार्ज भी वसूला जाता है लेकिन इस ट्रेन के किराये में खाने-पीने की कीमतें शामिल नहीं होंगी। आईआरसीटीसी ट्रेन में सीमित केटरिंग सेवा उपलब्ध कराएगी। जिसके लिए यात्री को ट्रेन में ही भुगतान करना होगा।
ले सकते हैं एडवांस टिकट
स्पेशल ट्रेन से यात्रा करने के इच्छुक लोगों को एडवांस में टिकट लेने की सुविधा दी गई है। रेलवे बोर्ड के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों में अधिकतम सात दिन तक का एडवांस टिकट लिया जा सकता है। आमतौर पर यात्री ट्रेनों का महीनों पहले एडवांस टिक्ट ले सकते हैं लेकिन इन स्पेशल गाड़ियों में इस तरह की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
नहीं ले सकते वेटिंग या आरएएसी टिकट
स्पेशल ट्रेनों में न ही वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी और न ही आरएएसी के टिकट दिए जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि सरकार ने तय किया है कि इन गाड़ियों में सीट से ज्यादा यात्रियों को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। आमतौर पर यदि वेटिंग या आएएसी टिकट जारी किया जाता है तो सभी यात्री ट्रेन में चढ़ जाते हैं।
टिकट रद्द कराने पर मिलेगा 50 प्रतिशत पैसा
भारतीय रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों में कम से कम 24 घंटे पहले टिकट रद्द कराया जा सकता है। हालांकि टिकट रद्द कराने पर यात्रियों का 50 प्रतिशत पैसा काट लिया जाएगा।
कब और कहां से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, स्वतंत्रता सेनानी एवं कुछ अन्य श्रेणी के रेल यात्रियों के लिए रेलवे देशभर में कुछ रिजर्वेशन काउंटर भी खोलेगा। वहीं विकलांग और वारंट पर टिकट लेने वाले सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों या पुलिस के जवानों को भी टिकट कटाने की सुविधा मिलेगी।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई ऐसे यात्री हैं, जो अपना टिकट पास/कूपन/वारंट के माध्यम से प्राप्त करते हैं। ऐसे मामलों में टिकट काउंटरों पर किसी भी प्रकार की राशि का लेन-देन नहीं होता है।
नहीं मिलेंगे चादर और कंबलIndian Railways issues the timings of 30 special trains to be run with effect from 12th May. pic.twitter.com/fvwxMrL3P3
— ANI (@ANI) May 11, 2020
रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली ये स्पेशल गाड़ी वातानूकुलित हैं लेकिन इसमें यात्रियों को चादरें और कंबल नहीं मिलेंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों में तापमान को इतना ठंडा नहीं किया जाएगा जितना आमतौर पर होता है। इसलिए यात्रियों को कंबल ओढ़ने की जरूरत नहीं होगी। जिन्हें कंबल का उपयोग करना है वे अपने घर से लेकर आ सकते हैं।
टाइम टेबल से लेकर रूट तक जानें सबकुछ
|
क्र.सं. |
ट्रेन संख्या |
कहां से |
रवाना होने का समय |
कहां तक |
आगमन का समय |
फ्रीक्वैन्सी |
|
1 |
02301 |
हावड़ा |
17:05 |
नई दिल्ली |
10:00 |
रोजाना |
|
2 |
02302 |
नई दिल्ली |
16:55 |
हावड़ा |
09:55 |
रोजाना |
|
3 |
02951 |
मुंबई सेंट्रल |
17:30 |
नई दिल्ली |
09:05 |
रोजाना |
|
4 |
02952 |
नई दिल्ली |
16:55 |
मुंबई सेंट्रल |
08:45 |
रोजाना |
|
5 |
02957 |
अहमदाबाद |
18:20 |
नई दिल्ली |
0800 |
रोजाना |
|
6 |
02958 |
नई दिल्ली |
20:25 |
अहमदाबाद |
1005 |
रोजाना |
|
7 |
02309 |
राजेन्द्रनगर (टी) |
19:20 |
नई दिल्ली |
0740 |
रोजाना |
|
8 |
02310 |
नई दिल्ली |
17:15 |
राजेन्द्रनगर (टी) |
0530 |
रोजाना |
|
9 |
02691 |
बंगलुरू |
20:30 |
नई दिल्ली |
05:55 |
रोजाना |
|
10 |
02692 |
नई दिल्ली |
21:15 |
बंगलुरू |
06:40 |
रोजाना |
|
11 |
02424 |
नई दिल्ली |
16:45 |
डिब्रूगढ़ |
07:00 |
रोजाना |
|
12 |
02423 |
डिब्रूगढ़ |
21:10 |
नई दिल्ली |
10:15 |
रोजाना |
|
13 |
02442 |
नई दिल्ली |
16:00 |
बिलासपुर |
12:00 |
सप्ताह में दो बार |
|
14 |
02441 |
बिलासपुर |
14:40 |
नई दिल्ली |
10:55 |
सप्ताह में दो बार |
|
15 |
02823 |
भुवनेश्वर |
10:00 |
नई दिल्ली |
10:45 |
रोजाना |
|
16 |
02824 |
नई दिल्ली |
17:05 |
भुवनेश्वर |
17:25 |
रोजाना |
|
17 |
02425 |
नई दिल्ली |
21:10 |
जम्मू तवी |
05:45 |
रोजाना |
|
18 |
02426 |
जम्मू तवी |
20:10 |
नई दिल्ली |
05:00 |
रोजाना |
|
19 |
02434 |
नई दिल्ली |
16:00 |
चेन्नई |
20:40 |
सप्ताह में दो बार |
|
20 |
02433 |
चेन्नई |
06:35 |
नई दिल्ली |
10:30 |
सप्ताह में दो बार |
|
21 |
02454 |
नई दिल्ली |
15:30 |
रांची |
10:00 |
सप्ताह में दो बार |
|
22 |
02453 |
रांची |
17:40 |
नई दिल्ली |
10:55 |
सप्ताह में दो बार |
|
23 |
02414 |
नई दिल्ली |
11:25 |
मडगांव |
12:50 |
सप्ताह में दो बार |
|
24 |
02413 |
मडगांव |
10:30 |
नई दिल्ली |
12:40 |
सप्ताह में दो बार |
|
25 |
02438 |
नई दिल्ली |
16:00 |
सिकंदराबाद |
14:00 |
साप्ताहिक |
|
26 |
02437 |
सिकंदराबाद |
13:15 |
नई दिल्ली |
10:40 |
साप्ताहिक |
|
27 |
02432 |
नई दिल्ली |
11:25 |
तिरुवनंतपुरम |
05:25 |
सप्ताह में तीन |
|
28 |
02431 |
तिरुवनंतपुरम |
19:45 |
नई दिल्ली |
12:40 |
सप्ताह में तीन |
|
29 |
02501 |
अगरतला |
19:00 |
नई दिल्ली |
11:20 |
साप्ताहिक |
|
30 |
02502 |
नई दिल्ली |
19:50 |
अगरतला |
13:30 |
साप्ताहिक |
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.