{"_id":"5eb95e3945586267935c1da5","slug":"irctc-opens-booking-for-special-trains-howrah-delhi-ac-1-ac-3-tickets-sold-within-10-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे देरी से शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, 10 मिनट में बिके हावड़ा-दिल्ली AC-1, AC-3 के टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो घंटे देरी से शुरू हुई स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग, 10 मिनट में बिके हावड़ा-दिल्ली AC-1, AC-3 के टिकट
Mon, 11 May 2020 07:46 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 11 May 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के चलते लगे लॉकडाउन के बीच रेलवे 12 मई से आशिंक रूप से ट्रेन सेवा बहाल करने जा रही है। राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए सोमवार से आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू हुई। बुकिंग शुरू होने के महज 10 मिनट से भी कम समय में हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन में एसी-1 और थर्ड एसी की सारी टिकटें बुक हो गईं। वेबसाइट पर टिकट की उपलब्धता के अनुसार, भुवनेश्वर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के सभी एसी -1 और एसी -3 टिकट भी शाम 6.30 बजे तक बिक गए।
विज्ञापन
शाम चार बजे आईआरसीटीसी की वेबसाइट खुली, लेकिन अचानक भारी ट्रैफिक हो गया, जिसके कारण आईआरसीटीसी को बुकिंग रोकनी पड़ी। हालांकि इसके बाद रेलवे ने कहा कि बुकिंग शाम छह बजे से फिर शुरू की जाएगी। जब शाम छह बजे दोबारा बुकिंग शुरू हुई तो फिर फिर वही दिक्कतें आने लगीं, जिसके कारण यात्रियों को टिकटें बुक करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी करते हुए कहा कि विशेष ट्रेनों से संबंधित डेटा वेबसाइट पर फीड किया जा रहा है। ट्रेन टिकट बुकिंग प्रक्रिया थोड़ी देर में उपलब्ध हो जाएगी। असुविधा के लिए खेद है। जिसके बाद आईआरसीटीसी के मुताबिक शाम छह बजे से बुकिंग प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई। लेकिन, भारी लोडिंग के कारण फिर से वेबसाइट ठप हो गई।
मालूम हो कि लॉकडाउन 17 मई तक लागू है। इस दौरान 15 जोड़ी ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से डिब्रूगढ़, अगरतला, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए चलाई जाएगी।