{"_id":"5e91ec338ebc3e78bf175b97","slug":"covid-19-bulletin-11-april-all-updates-on-corona-big-five-news-of-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid 19 Bulletin 11 अप्रैल: एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या समेत आज की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid 19 Bulletin 11 अप्रैल: एक दिन में संक्रमितों की सबसे बड़ी संख्या समेत आज की 5 बड़ी खबरें
Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
सार
देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और पिछले 24 घंटे में ये आंकड़ा पहली बार एक हजार को पार कर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से जुड़ी 11 अप्रैल 2020 की पांच बड़ी खबरें...
विज्ञापन
covid-19 bulletin 11 April 2020
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बीच केंद्र सरकार के मंत्रालयों में कामकाज सुचारू रूप से शुरू करने की योजना बनाई गई है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने अधिकारियों से सोमवार से मंत्रालयों में कामकाज शुरू करने को कहा है।
पढ़ें पूरी खबर
लॉकडाउन की वजह से आर्थिक संकट की मार झेल रहे सार्वजनिक वाहन चालकों को दिल्ली सरकार पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके लिए चालकों को दिल्ली परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों का कहना है कि आवेदन प्रक्रिया 13 से शुरू होगी और 27 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसका फायदा ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, फटाफट सेवा, मैक्सी कैब, इको-फ्रेंडली सेवा, ई-रिक्शा और स्कूल कैब आदि सार्वजनिक सेवा वाले वाहन चालकों को मिलेगा। इनके खाते में एकमुश्त पांच-पांच हजार रुपये डाले जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अगर लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो कोविड-19 के मामलों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई होती और 15 अप्रैल तक देश में 8.2 लाख मामले सामने आए होते।
पढ़ें पूरी खबर
मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय कर्मचारियों पर हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे आइसोलेट किया गया है।अब जेल में संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है और इंदौर से इसे लाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।