फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Jammu Kashmir

कोरोना: पिछले 24 घंटे में 1035 नए मामले और 40 लोगों की मौत, एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या

Sat, 11 Apr 2020 04:24 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 11 Apr 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Health Ministry ICMR Briefing On Coronavirus, UP Bihar Kerala Gujrat Maharashtra Madya Pradesh Jammu Kashmir
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल - फोटो : ANI

देशभर में स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। वहीं, बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1035 नए मामले सामने आए हैं और इस खतरनाक वायरस से 40 लोगों की मौत हुई है। यह एक दिन में संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या है। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि गृह मंत्रालय ने आज सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर अस्पतालों और पृथक केंद्रों में कार्य कर रहे डॉक्टरों और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अगर लॉकडाउन नहीं किया गया होता तो कोविड-19 के मामलों में 41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई होती और 15 अप्रैल तक देश में 8.2 लाख मामले सामने आए होते।

कोरोना से निपटने के लिए 586 अस्पताल और एक लाख आईसोलेशन बेड
संयुक्त सचिव ने बताया कि कोविड-19 के लिए भारत की प्रतिक्रिया सक्रिय रही है। हमने एक वर्गीकृत दृष्टिकोण का पालन किया है। उन्होंने बताया कि देश में कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य और केंद्र के स्तर पर 586 अस्पताल और एक लाख से अधिक आइसोलेशन बेड हैं। साथ ही पूरे देश में कोरोना मरीजों के लिए 11,500 आईसीयू बेड रिजर्व किए गए हैं।


हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट की देश में कमी नहीं
अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के हॉटस्पॉट की पहचान करने के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट की भारत में कोई कमी नहीं है। सचिव ने बताया कि आईसीएमआर द्वारा आदेशित पांच लाख एंटीबॉडी परीक्षण किट अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं।

अब तक 1.7 लाख नमूनों की जांच
आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 को लेकर अभी तक 1.7 लाख नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 16,564 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। 

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा
वहीं, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस लॉकडाउन के दौरान धार्मिक सभाओं की अनुमति दे रही है। संयुक्त सचिव ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी वस्तुओं से संबंधित दुकानें खुल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed