{"_id":"5e917ad28ebc3e77b463c0b8","slug":"indore-four-accused-sent-to-jail-under-nsa-one-of-the-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर : सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भेजा गया था जेल, अब वही निकला कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर : सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भेजा गया था जेल, अब वही निकला कोरोना पॉजिटिव
Sat, 11 Apr 2020 02:04 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में शासकीय कर्मचारियों पर हमले के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जबलपुर जेल भेजे गए चार आरोपियों में से एक का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसे जिला अस्पताल लाया गया और उसे आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
अब जेल में संक्रमण बढ़ने की आशंका बढ़ गई है और इंदौर से इसे लाने वाले पुलिसकर्मियों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। इससे संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंदौर के चंदन नगर में पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में चार आरोपियों को रासुका में जबलपुर जेल शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
बीते दिनों शहर के चंदन नगर में पुलिसकर्मियों पर पत्थर चलाए जाने की घटना सामने आई थी और आरोपियों को पुलिस ने दबोचा लिया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने चंदन नगर में हुई घटना के चार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रासुका के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपियों को जबलपुर और सतना जेल भेजने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
जिनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई हुई है, उनके नाम जावेद (25), इमरान खान (24), नासिर खां (58), सलीम खान (50) और समीर अनवर (22) हैं। ये आरोपी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर इन्होंने बदतमीजी की और पत्थरबाजी शुरू की थी। अब इन्हीं चार आरोपियों में से एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है।
