फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19 Bulletin 1 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus

Covid 19 Bulletin: फिर बढ़ा लॉकडाउन, कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना का संक्रमण, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Fri, 01 May 2020 09:06 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 01 May 2020 09:06 PM IST
सार

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 77 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 35365 हो गई है, जिसमें 25 से ज्यादा मामले सक्रिय हैं, 9064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1152 लोगों की मौत हो चुकी है।  देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। जानिए दिनभर की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन
Covid 19 Bulletin 1 May 2020 All Updates And Big 5 News Of The Days On Coronavirus
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

देश में दो हफ्ते के लिए फिर बढ़ा लॉकडाउन

विज्ञापन

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन की अवधि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है चार मई को खुलने वाले लॉकडाउन को अब दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक जारी रहेगा। मंत्रालय ने यह आदेश आपदा नियंत्रण कानून, 2005 के तहत लिया है।
पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए चलेंगी छह 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में जारी लॉकडाउन के चलते देश के विभिन्न भागों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों व पर्यटकों आदि को उनके घर पहुंचाने के लिए यात्रा की अनुमति देने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन लोगों की आवाजाही के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, एक मई यानी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस से 'श्रमिक स्पेशल' ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके बाद रेलवे ने छह श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की।

विज्ञापन

पढें पूरी खबर

लॉकडाउन 3.0: किस जोन में क्या छूट मिलेगी और क्या रहेगा बंद

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन की अवधि एक बार ओर बढ़ा दी है। चार मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा और 17 मई तक चलेगा। इस बार लॉकडाउन का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नहीं किया गया बल्कि गृह मंत्रालय ने विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। आइए जानते हैं कि तीसरे चरण के लॉकडाउन में क्या छूट मिलेगी और क्या बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर

40 दिनों में कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना का संक्रमण?

गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 3.0 की घोषणा कर दी है जो कि चार मई से प्रभावी होगा और 17 मई तक रहेगा। देश में लॉकडाउन की शुरुआत 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ हुई थी और उसके ठीक दो दिन बाद यानी 24 मार्च को 21 दिनों के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गई। इस दौरान लोगों का घर से बाहर निकलना वर्जित हो गया। रेल और हवाई सेवाएं बंद कर दी गई। सफर के सभी तरह के साधनों पर पाबंदी लगा दी गई है।
पढ़ें पूरी खबर

लॉकडाउन 3.0: कैसे तय होगा रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन

कोरोना वायरस की मार झेल रहे भारत में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। पहले यह 3 मई को खत्म हो रहा था। अब 1 मई यानी शुक्रवार शाम को गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के तीसरे संस्करण (4 मई से 17 मई तक) की घोषणा की। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है। देश को तीन जोन में बांटकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग होगी।
पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed