{"_id":"5ee114988ebc3e42f055383f","slug":"covid-19-body-of-wrong-person-reached-cemetery-due-to-mistake-of-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: रिश्तेदार की एक भूल की वजह से गलत व्यक्ति का शव कब्रिस्तान पहुंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: रिश्तेदार की एक भूल की वजह से गलत व्यक्ति का शव कब्रिस्तान पहुंचा
Wed, 10 Jun 2020 10:46 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की वजह से बढ़ते मामले के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्तेदार की एक गलती की वजह से एक परिवार किसी दूसरे के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था।
विज्ञापन
मामला बेगमपेट का है जहां एक 57 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की वजह से आठ जून को मौत हो गई, जिसके बाद एक शव को मुर्दाघर ले जाया गया, लेकिन इससे पहले कि उसका अंतिम संस्कार होता, मृतक की पत्नी को अहसास हुआ कि वो शव उसके पति का नहीं है, इसके बाद फिर से उस शव को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना से मौत के बाद शव की पहचान के लिए बहनोई अस्पताल पहुंचा और उसने दूर से देखने की वजह से मृतक के शव को पहचानने में गलती कर दी। सूत्रों के मुताबिक ये शख्स को अस्पताल के शव घर में जाने से डर लग रहा था और इस वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले में परिवार की तरफ से किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की गई है।