फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid 19: 960 deaths due to Corona virus infection in Maharashtra and 349 in Karnataka

हाहाकार: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 960 और कर्नाटक में 349 की मौत 

Sun, 16 May 2021 06:05 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई/बेंगलुरु/श्रीनगर/चंडीगढ़
पीटीआई, मुंबई/बेंगलुरु/श्रीनगर/चंडीगढ़ Published by: Amit Mandal Updated Sun, 16 May 2021 06:05 AM IST
सार

महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 34,848 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 53,44,063 हो गई जबकि 960 और मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 80,512 पर पहुंच गई। 
 

विज्ञापन
Covid 19: 960 deaths due to Corona virus infection in Maharashtra and 349 in Karnataka
covid 19 deaths - फोटो : PTI

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 59,073 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। प्रदेश में अब तक 47,67,053 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 4,94,032 मरीज उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


विभाग के मुताबिक, मुंबई में संक्रमण के 1450 नए मामलों के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,86,295 तक पहुंच गई जबकि शहर में कोविड-19 के 62 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 14,164 हो गई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में शनिवार को 2,37,264 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 3,08,39,404 नमूनों की जांच की गई है।

कर्नाटक में 41,664 नए मामले
वहीं, कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 41,664 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 21,71,931 तक पहुंच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 349 व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस घातक वायरस के चलते मरने वालों की संख्या 21,434 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 34,425 मरीज स्वस्थ हुए और अब तक 15,44,982 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 6,05,494 मरीजों का इलाज चल रहा है। कर्नाटक में शनिवार को 1,18,345 नमूनों की जांच के साथ ही राज्य में अब तक 2,77,66,478 नमूनों की जांच हो चुकी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,677 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,40,467 हो गई जबकि 63 और मरीजों की संक्रमण के चलते मौत होने से केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की संख्या बढ़कर 3,090 हो गई। यह जानकारी एक मेडिकल बुलेटिन में दी गई।

इसके मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 51,475 मरीज उपचाराधीन हैं। साथ ही अब तक 1,85,902 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

वहीं, पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 6,867 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,90,755 तक पहुंच गए जबकि इस घातक वायरस के कारण 217 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,693 पर पहुंच गई।


स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पंजाब में शनिवार को 8,125 मरीज ठीक हुए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक 4,01,273 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 77,789 मरीज उपचाराधीन हैं।

पंजाब में अब तक कुल 81,40,404 नमूनों की जांच की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed