फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   COVID-19 7447 new cases and 391 deaths in the last 24 hours

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 7,447 नए मामले, 391 लोगों ने गंवाई जान

Fri, 17 Dec 2021 10:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 10:26 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, शुक्रवार को 7,447  नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सात हजार 886 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि 391 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
COVID-19 7447 new cases and 391 deaths in the last 24 hours
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, शुक्रवार को 7,447  नए मामले सामने आए हैं। वहीं, सात हजार 886 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, जबकि 391 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


 वहीं, कोरोना के एक्टिव मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 86 हजार 415 पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को  7,974 नए कोरोना केस आए और 343 संक्रमितों की मौत हो गई, जिसमें केरल में आधे से अधिक मामले सामने आए हैं। केरल में 16 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 4006 मामले और 125 मौतें हुई हैं। 
विज्ञापन


अभी 86 हजार 415 लोग संक्रमित
कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 47 लाख 22 हजार 511 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 76 हजार 869 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 41 लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।  देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या एक लाख से कम है। कुल 86 हजार 415 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज जारी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 खुराकें दी गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed