फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covaxin gets shelf life extension up to 12 months, Central Drugs Standard Control Organisation approved the extension

Covaxin shelf life extension: उत्पादन तिथि से एक साल तक इस्तेमाल की जा सकेगी कोवाक्सिन

Wed, 03 Nov 2021 04:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Nov 2021 04:34 PM IST
सार

स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बॉयोटेक ने बुधवार को कहा कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (CDSCO) ने उसकी कोविड रोधी वैक्सीन कोवाक्सिन की शेल्फ लाइफ 12 माह तक बढ़ा दी है

विज्ञापन
Covaxin gets shelf life extension up to 12 months, Central Drugs Standard Control Organisation approved the extension
कोवैक्सीन - फोटो : Self

विस्तार

स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बॉयोटेक ने बुधवार को कहा कि सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गनाइजेशन (CDSCO) ने उसकी कोविड रोधी वैक्सीन कोवाक्सिन की शेल्फ लाइफ 12 माह तक बढ़ा दी है। यानी कोवाक्सिन अब उत्पादन तिथि से साल भर के अंदर इस्तेमाल की जा सकेगी। 

विज्ञापन


भारत बॉयोटेक ने बुधवार को ट्वीट कर बताया कि सीडीएससीओ ने कोवाक्सिन की शेल्फ लाइफ जीवनकाल बढ़ाकर 12 माह तक कर दिया है। ड्रग्स कंट्रोल आर्गनाइजेशन ने यह निर्णय कंपनी द्वारा मुहैया कराए गए अतिरिक्त स्थिरता डाटा के आधार पर किया है। भारत बॉयोटेक ने कोरोना के खिलाफ स्वदेशी कोवाक्सिन टीका तैयार किया है। कंपनी ने शेल्फ लाइफ बढ़ने की सूचना अपने अंशधारकों को दे दी है। 
विज्ञापन


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी, डब्ल्यूएचओ ने अब तक नहीं दी
हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कोवाक्सिन टीके को मंजूरी दे दी है।हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन से कोवाक्सिन को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है। कंपनी ने अप्रैल में आपात इस्तेमाल के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर मंजूरी नहीं मिलने के कारण कोवाक्सिन की खुराक लेने वाले लोगों को कई देशों में यात्रा की अनुमति नहीं मिल रही है। ज्यादातर देशों में उन्हीं लोगों की एंट्री हो रही है, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डब्ल्यूएचओ की सूची में शामिल वैक्सीन की खुराक लगी हो। हालांकि, कुछ देश भारत के इस स्वदेशी टीके को मंजूरी दे रहे हैं। एस्टोनिया, किर्गिस्तान, फिलीस्तीन, मॉरिशस और मंगोलिया ने भी हाल ही में कोवाक्सिन को मंजूरी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed