फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court: stay on FIR against Sambit Patra for posting video, read important national news

कोर्ट : वीडियो को पोस्ट करने के मामले में संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर पर रोक, पढ़ें देश की महत्वपूर्ण खबरें

Thu, 16 Dec 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 06:36 AM IST
सार

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा ने 23 नवंबर को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ऋृषभ कपूर के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उन्होंने संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआई दर्ज करने का निर्देश दिया था। पात्रा ने इस फैसले के खिलाफ अदालत में अर्जी दी थी।

विज्ञापन
Court: stay on FIR against Sambit Patra for posting video, read important national news
भाजपा नेता संबित पात्रा - फोटो : Twitter@Bjp live

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कृषि बिल का समर्थन करने वाले एक कांट छांट किए हुए वीडियो को पोस्ट करने के मामले में भाजपा नेता और प्रवक्ता संबित पात्रा को अदालत ने राहत दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय शर्मा ने 23 नवंबर को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ऋृषभ कपूर के उस फैसले पर रोक लगा दी जिसमें उन्होंने संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआई दर्ज करने का निर्देश दिया था। पात्रा ने इस फैसले के खिलाफ अदालत में अर्जी दी थी। आइए जानते हैं देश की महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजने से पहले परखने का  मौका

मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स को जल्द एक नई सुविधा देगा। व्हाट्सएप यूजर्स पर वॉइस मैसेज भेजने से पहले उसे परख सकेंगे तब उसे भेज सकते हैं। इससे पहले वॉइस मैसेज को परखने या चेक करने की सुविधा नहीं थी। जीएसएम एरिना ने कहा है कि मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर सभी के लिए ये सुविधा जल्द शुरू हो जाएगी। हालांकि सभी को सुविधा मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने छोड़ी कंपनी

ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रमुख मनीष माहेश्वरी ने शिक्षा तकनीक वेंचर के साथ काम करने के लिए ट्विटर छोड़ दिया है। माहेश्वरी को इस साल अगस्त में भारत प्रमुख के पद से हटाकर अमेरिका भेज दिया था। 

विज्ञापन

ड्यूटी के लिए निकला सेना का जवान तेलंगाना से लापता

तेलंगाना के सिद्दिपेत जिले से सेना का 21 वर्षीय जवान बी साई किरण रेड्डी लापता हो गया है। पंजाब के फरीदकोट में ड्यूटी जॉइन करने के लिए निकले जवान के लापता होने के बाद उसको तलाशने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जवान मूल रूप से चेरिवल मंडल के पोथिरेड्डीपाली गांव का रहने वाला है। जवान पांच दिसंबर को हैदराबाद से दिल्ली के लिए फ्लाइट से निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed