फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court sends Jignesh Mevani to one day judicial custody will hear bail on Monday Latest News Update

असम: गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत, आज होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई

Mon, 25 Apr 2022 01:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 25 Apr 2022 01:17 AM IST
सार

कोकराझार की कोर्ट ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब सोमवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। असम पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Court sends Jignesh Mevani to one day judicial custody will hear bail on Monday Latest News Update
जिग्नेश मेवाणी

विस्तार

कोकराझार की कोर्ट ने गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब सोमवार को उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी। असम पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


इससे पहले गुजरात के कांग्रेस विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया था। जहां से उन्हें असम ले जाया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्ववीट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मेवाणी के खिलाफ असम पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मेवाणी को सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया, वहां से उन्हें ट्रेन से असम के गुवाहाटी लाया गया और फिर सड़क मार्ग से कोकराझार ले जाया गया था। वह वड़गाम से कांग्रेस विधायक हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में दावा किया था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो कि गोडसे को गॉड मानते हैं, उन्हें गुजरात में सांप्रदायिक संघर्ष के खिलाफ शांति व सौहार्द की अपील करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त ट्वीट को लेकर मेवाणी के खिलाफ भादंवि की धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), धारा 153 (A) (दो समुदायों के खिलाफ शत्रुता बढ़ाना), 295(A) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से भड़काने वाली बातें कहना) तथा आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed