फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court orders to file case against Kottayam Pala Bishop Joseph for his love and narcotic jihad

केरल: बिशप जोसेफ के खिलाफ केस दर्ज, लव और नार्कोटिक जिहाद पर दिया था बयान  

Mon, 01 Nov 2021 11:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम Published by: Amit Mandal Updated Mon, 01 Nov 2021 11:09 PM IST
सार

नौ सितंबर को कोट्टयम में चर्च के एक समारोह को संबोधित करते हुए बिशप ने कहा था केरल में ईसाई लड़कियां 'लव और नार्कोटिक जिहाद' का शिकार बनाई जा रही हैं। 

विज्ञापन
Court orders to file case against Kottayam Pala Bishop Joseph for his love and narcotic jihad
Bishop Joseph - फोटो : Social Media

विस्तार

कोट्टायम में पाला बिशप जोसेफ कल्लरैंगाट के खिलाफ नारकोटिक जिहाद पर उनके विवादित बयान के लिए कोर्ट ने केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। केरल के पाला में न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को ये निर्देश जारी किया। अदालत ने यह निर्देश इमाम काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दायर एक याचिका पर दिया। बिशप के बयान पर खूब हंगामा मचा था। 

विज्ञापन


चर्च ने कहा, कानूनी रूप से निपटेंगे 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बिशप जोसफ कल्लरैंगाट के खिलाफ कुराविलंगड पुलिस स्टेशन में धारा 152 (ए) (विभिन्न समुदायों के बीच नफरत या विभाजन पैदा करना और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, डायसस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और नोटिस मिलने के बाद चर्च कानूनी रूप से इससे निपटेगा। 
विज्ञापन


बिशप के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश का केरल छात्र संघ सहित कई मुस्लिम संगठनों ने स्वागत किया है। नौ सितंबर को कोट्टयम में चर्च के एक समारोह को संबोधित करते हुए बिशप ने कहा था केरल में ईसाई लड़कियां 'लव और नार्कोटिक जिहाद' का शिकार बनाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहा था बिशप ने जानिए 
बिशप ने कहा था कि जहां कहीं भी हथियारों का इस्तेमाल नहीं हो सकता है, वहां नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है और कैथोलिक लड़कियां शिकार बन जाती हैं। उनकी मदद के लिए राज्य में कुछ समूह काम कर रहे हैं। विश्लेषण करने की जरूरत है कि अन्य धर्मों की महिलाएं इस्लामिक स्टेट के शिविरों में कैसे पहुंचीं। बिशप 2016 में उन 21 लोगों की उत्तरी केरल से अफगानिस्तान तक की यात्रा का जिक्र कर रहे थे जिनमें से पांच इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोग भी शामिल थे।

नारकोटिक्स और लव जिहाद टिप्पणी पर उठे विवाद के बीच साइरो-मालाबार कैथोलिक चर्च के पाला डायोसिस के बिशप जोसेफ ने 2 अक्तूबर को कहा था कि छद्म धर्मनिरपेक्षता भारत को नष्ट कर देगी। धर्मनिरपेक्षता का फायदा आखिर किसे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज सच्चे मूल्यों की रक्षा करने की आवश्यकता है। गांधी जयंती के अवसर पर चर्च के दैनिक समाचार पत्र अंग दीपिका में प्रकाशित एक लेख में बिशप ने नारकोटिक्स और लव जिहाद टिप्पणी का जिक्र किए बिना उन लोगों पर हमला बोला जो कहते हैं कि किसी को उन बुराइयों के बारे में बात नहीं करनी चाहिए जो उनके अपने समुदाय के  ऊपर आती हैं। 


सितंबर में की गई अपनी टिप्पणी के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बिशप ने परोक्ष रूप से अपनी बात को यह कहते हुए उचित ठहराया कि जो लोग गलतियों के खिलाफ नहीं बोलते हैं, वे चुपचाप उन्हें फलने-फूलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed