फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Court grants 3 days of police custody to the three people arrested in pro-Pakistan slogan case news and update

Karnataka: PAK समर्थक नारेबाजी मामले में तीन को पुलिस हिरासत में भेजा, गृह मंत्री बोले- दो बार लगाए गए थे नारे

Tue, 05 Mar 2024 11:15 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:15 AM IST
सार

भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया।

विज्ञापन
Court grants 3 days of police custody to the three people arrested in pro-Pakistan slogan case news and update
गृह मंत्री जी परमेश्वर। - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सैयद नसीर हुसैन की जीत के बाद पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। इस बीच, जानकारी सामने आई है कि विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को 39 एसीएमएम कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 

विज्ञापन


बंगलूरू सेंट्रल डिविजन के डीसीपी ने बताया कि फॉरेंसिक लैब (एफएसएल) रिपोर्ट, गवाहों और सबूतों के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

दो बार नारे लगाए गए
तीन लोगों की गिरफ्तारी पर कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने कहा, 'दो बार नारे लगाए गए हैं। एसएफएल की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि ऐसा किसने कहा है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा है कि इसकी पुष्टि हो गई है और किसी भी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं है, यह एक सीधा वीडियो है। उन्होंने जांच की है और पुष्टि की है कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लगाए गए थे और उसके आधार पर हमने तीन लोगों की पहचान की है और उन्हें गिरफ्तार किया है।'
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'वहां कांग्रेस से सहानुभूति रखने वाले, कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे, लेकिन हम कुछ नहीं जानते। पुलिस को इसकी जांच करने दीजिए। अब जब मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में जांच जारी रहेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह पूछे जाने पर कि विधान सौधा में कथित पाकिस्तान समर्थक नारों की एफएसएल रिपोर्ट जारी क्यों नहीं की जा रही है। इस पर गृह मंत्री ने कहा, 'हम यह नहीं चाहते थे। हमने एक या दो दिन इंतजार किया क्योंकि अन्य रिपोर्ट आनी थीं। एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर हमने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।'


क्या है मामला
गौरतलब है, कर्नाटक की चार सीटों पर हुए हाल ही में राज्यसभा चुनाव के नतीजों में तीन सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि एक सीट भाजपा के खाते में गई। कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते। हालांकि, बाद में जीत के जश्न को लेकर बवाल मच गया है। दरअसल, भाजपा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दावा किया जा रहा कि राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद सैयद नसीर हुसैन के समर्थकों को विधान सौध (विधानसभा) के अंदर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए सुना गया। इसके बाद यह मामला बढ़ता गया और सरकार सख्ते में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed