फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Couples are not allowed to worship in shrai koti temple of Shimla

यहां दंपती साथ में नहीं कर सकते दर्शन, माता पार्वती ने दिया था श्राप

Mon, 23 Jul 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Couples are not allowed to worship in shrai koti temple of Shimla

भारत में कई मंदिर ऐसे हैं जहां महिलाएं प्रवेश नहीं कर सकतीं। यह बात तो बहुत से लोगों ने सुनी होगी। लेकिन एक ऐसे मंदिर के बारे में नहीं जानते होंगे जहां दंपती साथ जाकर पूजा नहीं कर सकते। इस मंदिर का नाम है श्राई कोटि। जो कि शिमला के रामपुर नामक स्थान पर मौजूद है। इस मंदिर में दंपती न तो साथ में पूजा कर सकते हैं और न ही मां की प्रतिमा के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


माना जाता है कि यदि पति-पत्नी यहां साथ में दर्शन करते हैं तो उनके साथ कोई न कोई अनहोनी हो जाती है। इसी वजह से यहां कोई दंपती साथ में दर्शन करने नहीं आते। यदि यहां दंपती आते भी हैं तो उन्हें अलग-अलग समय पर दर्शन करने होते हैं। एक साथ दर्शन न करने के पीछे माता पार्वती का श्राप बताया जाता है। जिसे यहां के लोग मानते हैं। यह मंदिर पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध है। बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


इसलिए दिया था श्राप

मान्यताओं के मुताबिक भगवान शिव ने अपने दोनों बेटों गणेश और कार्तिकेय को ब्रह्मांड का चक्कर लगाने के लिए कहा था। कार्तिकेय तो पिता की आज्ञानुसार सारे ब्रह्मांड का चक्कर लगाने के लिए चले गए लेकिन गणेज जी वहीं रुक गए। गणेश भगवान ने अपने माता-पिता के चक्कर लगाए और कहा कि वही उनके लिए ब्रह्मांड हैं। बाद में जब कार्तिकेय वापस लौटे तब तक गणेश की शादी हो चुकी थी। तब कार्तिकेय ने जीवनभर विवाह न करने का फैसला किया। इसी बात से क्रोधित होकर माता पार्वती ने कहा कि जो भी दंपती यहां आकर उनके दर्शन करेंगे वह अलग हो जाएंगे। तभी से यहां पति पत्नी का साथ में दर्शन करना मना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed