फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Couple die by suicide after killing two children in Hyderabad Know all about it

Hyderabad Suicide: दो बच्चों की हत्या के बाद दंपति ने की आत्महत्या, हैदराबाद में दिल दहला देने वाली घटना

Tue, 11 Mar 2025 03:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Mar 2025 03:33 PM IST
सार

उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पहले एक निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर नियुक्त था। शुरुआती जांच के अनुसार घटना के पीछे आर्थिक परेशानी का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Couple die by suicide after killing two children in Hyderabad Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

तेलंगाना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे एक दंपति ने पहले अपने दो बच्चों की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, ‘डायल 100’ पर सूचना मिली थी कि सोमवार रात हब्सीगुडा में रहने वाले एक परिवार ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

विज्ञापन


‘सुसाइड नोट’ बरामद
पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय चंद्रशेखर और उसकी 35 वर्षीय पत्नी कविता ने अपनी बेटी (14) श्रीता और बेटे (10) विश्वन की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने खुद फांसी लगा ली। व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर लिखा गया एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें कहा गया है कि वह वित्तीय समस्याओं की वजह से अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुद की भी जिंदगी खत्म कर रहा है। मृतक चंद्रशेखर छह महीने से बेरोजगार था।
विज्ञापन


एक निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर नियुक्त था शख्स
उस्मानिया विश्वविद्यालय थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पहले एक निजी कॉलेज में लेक्चरर के पद पर नियुक्त था। शुरुआती जांच के अनुसार घटना के पीछे आर्थिक परेशानी का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा
बच्चों को जहर दिए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है।

Couple die by suicide after killing two children in Hyderabad Know all about it
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

आंध्र प्रदेश में बस की टक्कर से चार की मौत
इस बीच आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में मंगलवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की एक बस ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हादसा पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे पांडवगल्लू गांव के पास हुआ। दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों में से एक पर दो व्यक्ति और दूसरी पर तीन युवक सवार थे। पुलिस को आशंका है कि दुर्घटना के वक्त बस और दोनों मोटरसाइकिलों की रफ्तार अधिक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed