फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   couple arrested here for allegedly extorting Rs 15 lakh from a woman

Maharashtra: स्टांप पेपर पर हत्या की बात लिखने पर दंपत्ति ने एक महिला से हड़पे 15 लाख, मामला दर्ज

Wed, 12 Oct 2022 04:13 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 04:13 AM IST
सार

महिला ने अपने एक रिश्तेदार से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वह ऑनलाइन जुए में हार गई थी।

विज्ञापन
couple arrested here for allegedly extorting Rs 15 lakh from a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला को ब्लैकमेल करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक दंपत्ति ने एक महिला से स्टांप पेपर पर हत्या की बात लिखवा ली और फिर उससे धोखाधड़ी कर 15 लाख रुपये भी हड़प लिए। आरोपी दंपत्ति अमित तिवारी और उनकी पत्नी रेणुका के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रिश्तेदार से लिए थे एक लाख रुपये
दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि महिला ने अपने एक रिश्तेदार से एक लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे वह ऑनलाइन जुए में हार गई थी। महिला के पास रिश्तेदार को वापस करने के लिए पैसे नहीं बचे, जिसके बाद उसके रिश्तेदार ने महिला से काफी बदतमीजी की।
विज्ञापन


स्टांप पर लिख दिया "मैंने एक हत्या की है"
कर्ज को खत्म करने के लिए उसने रेणुका से संपर्क किया, तो रेणुका और उसके पति अमित तिवारी ने महिला को अपने पास बुलाया और किसी साहूकर के नाम पर कर्ज चुकाने के लिए पैसे के नाम पर एक स्टांप लिखवा लिया। उस स्टांप में लिखवाया कि "मैंने एक हत्या की है"। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये हड़पे
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित तिवारी हिस्ट्रीशीटर है। जैसे ही महिला ने स्टांप पर हत्या करने की बात लिखी तो अमित तिवारी और रेणुका ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पूरे एक साल में उन्होंने महिला से ब्लैकमेल करके कुल 15 लाख रुपये की उगाही की। 


अब पीड़ित महिला ने जरीपटका पुलिस स्टेशन में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ जबरन वसूली और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed