फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Country wanted Operation Tandoor, not Sindoor: Samajwadi Party MP Ramashankar Rajbhar in Lok Sabha

Operation Sindoor: 'देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं'; लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

Mon, 28 Jul 2025 05:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 28 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए राजभर ने कहा कि ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण हुआ था।

विज्ञापन
Country wanted Operation Tandoor, not Sindoor: Samajwadi Party MP Ramashankar Rajbhar in Lok Sabha
रमाशंकर राजभर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर राजभर ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश 'ऑपरेशन तंदूर' चाहता था, ताकि इसके जिम्मेदार आतंकवादियों को भून दिया जाए। देश ऑपरेशन सिंदूर नहीं, ऑपरेशन तंदूर चाहता था। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर निचले सदन में बहस के दौरान बोलते हुए उन्होंने सरकार पर निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


ऑपरेशन में देरी पर सवाल उठाए
उन्होंने ऑपरेशन में देरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो मिशन तीन दिनों में शुरू हो जाना चाहिए था, वह 17 दिनों के बाद पूरा किया गया। उन्होंने कहा, 'देश पहलगाम हमले को लेकर इतना गुस्से में था कि तीसरे दिन तक लोग ऑपरेशन सिंदूर नहीं, बल्कि ऑपरेशन तंदूर चाहते थे, यानी आतंकवादियों को तंदूर में झोंक देना। इसके बजाय ऑपरेशन 17 दिन बाद हुआ।' उन्होंने कहा कि क्या पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले लोग उन 100 आतंकवादियों में शामिल थे, जो ऑपरेशन के दौरान मारे गए? यही असली सवाल है। 
विज्ञापन


समुदायों की ओर से दिखाई गई एकता की प्रशंसा की
राजभर ने धार्मिक आधार पर अलग-अलग समुदायों की ओर से दिखाई गई एकता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आतंकवादी भारत में दंगे भड़काना चाहते थे, लेकिन हिंदुओं और मुसलमानों ने मिलकर दुश्मन की योजना को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'असली विश्वगुरु व्हाइट हाउस में बैठे थे'
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों का हवाला देते हुए राजभर ने कहा कि ट्रंप ने कई बार सार्वजनिक रूप से दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण हुआ था। राजभर ने कहा, 'ट्रंप ने कम से कम 26 बार कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्धविराम में मदद की, यहां तक कि व्यापार को भी इसका श्रेय दिया। ये गंभीर दावे हैं। अगर ट्रंप सच कह रहे थे, तो हम कहां खड़े हैं?' उन्होंने कहा कि असली विश्वगुरु व्हाइट हाउस में बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed