फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cotton University given Assam seven of the state 15 chief ministers

कामयाबी: मुख्यमंत्रियों की खान बनी असम की कॉटन विवि, 15 में से 7 सीएम ने यहीं से की पढ़ाई

Mon, 10 May 2021 04:48 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 10 May 2021 04:48 PM IST
सार

1901 में चीफ कमिश्नर सर हेनरी जॉन स्टीडमैन कॉटन ने इस कॉलेज की स्थापना की थी। राज्य के सात मुख्यमंत्रियों की पढ़ाई इसी कॉलेज से हुई है। 2017 में कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Cotton University given Assam seven of the state 15 chief ministers
कॉटन विवि के छात्र हैं सरमा - फोटो : PTI

विस्तार

सोमवार को हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री बन गए। इसके अलावा अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि हिमंत सरमा उसी कॉलेज के प्रोडक्ट हैं, जिसने राज्य को सात मुख्यमंत्री दिए हैं। सरमा कॉटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करके राज्य में मुख्यमंत्री बनने वाले 7वें छात्र हैं। राज्य में अब तक कुल 15 मुख्यमंत्री बने हैं। इसमें सात सीएम इसी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं। एक तरह से कह सकते हैं कि यह यूनिवर्सिटी मुख्यमंत्री बनाने की फैक्ट्री बनी हुई है। पहले यह कॉटन कॉलेज हुआ करता था । बाद में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।

विज्ञापन


राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई थे इसी कॉलेज के छात्र
इस कॉलेज से पढ़ाई करके निकले राज्य के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई , महेन्द्र मोहन चौधरी, सरत चंद्र सिन्हा, जोगेन्द्र नाथ हजारिका, हितेस्वर सैकिया और भूमिधर बर्मन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। इसी कॉलेज के छात्र हिमंत सरमा सांतवें मुख्यमंत्री बने हैं। सरमा ने इसी कॉलेज से 1985 से 1992 तक पोस्ट ग्रेजुएशन करने तक पढ़ाई की थी। 
विज्ञापन


आजादी से पहले 1901 में चीफ कमिश्नर सर हेनरी जॉन स्टीडमैन कॉटन ने इस कॉलेज की स्थापना की थी। राज्य के सात मुख्यमंत्रियों की पढ़ाई इसी कॉलेज से हुई है। इसके अलावा कई अन्य राजनैतिक हस्तियों ने भी इसी कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। 2017 में कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया। तत्कालीन शिक्षा मंत्री हिमंत सरमा ने कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed