फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Covid New Omicron BA.2.75 Variant With Nine Changes In Spike Protein Of Virus Spreading, Virus Changed Form In Many States News in Hindi

Omicron BA.2.75 : महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में वायरस ने बदला स्वरूप, महीनों बाद आया है बदलाव

Tue, 05 Jul 2022 11:14 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 05 Jul 2022 11:14 AM IST
सार

Coronavirus New Variant: नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, लंबे समय बाद कोरोना वायरस में बदलाव आया है। ओमिक्रॉन के बाद यह सबसे बड़ा बदलाव है जो कई महीनों बाद देखा गया है।  उन्होंने कहा, तकनीकी तौर पर बात करें तो यदि आप स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन को देखते हैं तो यह थोड़ा स्पष्ट हो जाता है।

विज्ञापन
Covid New Omicron BA.2.75 Variant With Nine Changes In Spike Protein Of Virus Spreading, Virus Changed Form In Many States News in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

भारत में भी अब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट बीए.2.75 की पहचान हुई है़ लेकिन वैज्ञानिक इसके साथ दूसरे वैरिएंट को लेकर अधिक चिंतित हैं जो अलग-अलग राज्यों में दिखाई दे रहे हैं। ये वैरिएंट वायरस की स्पाइक प्रोटीन सरंचना में नौ तरह के बदलाव कर चुके हैं, जिनमें कुछ डेल्टा की तरह इम्युनिटी कम करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का साफ तौर पर कहना है कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


मृत्युदर या फिर अस्पतालों में भर्ती होने की स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। जानकारी के अनुसार इजरायल के वैज्ञानिकों ने भारत में नए वैरिएंट मिलने की पुष्टि की थी जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अब तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, इन्साकॉग ने बताया, भारत में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट पहले से मौजूद हैं। बीए.2.75 वैरिएंट भी अभी कुछ समय पहले मिला है लेकिन इससे ज्यादा चुनौती बीए.4 और बीए.5 वैरिएंट की है जो सीधे इम्युनिटी कम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में मिले हैं। इन्साकॉग के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया, यह वैरिएंट हाल ही में हाइलाइट हुआ है। अलग-अलग राज्यों में इसकी मौजूदगी का पता चला है। इसमें स्पाइक प्रोटीन सहित 9 अद्वितीय परिवर्तन हैं। ओमिक्रॉन के बीए.4 और बीए.5 उप प्रकारों की तुलना में यह अधिक व्यापक रूप से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महीनों बाद आया है बदलाव  
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, लंबे समय बाद कोरोना वायरस में बदलाव आया है। ओमिक्रॉन के बाद यह सबसे बड़ा बदलाव है जो कई महीनों बाद देखा गया है। उन्होंने कहा, तकनीकी तौर पर बात करें तो यदि आप स्पाइक प्रोटीन में उत्परिवर्तन को देखते हैं तो यह थोड़ा स्पष्ट हो जाता है। जी446एस वायरस की आरबीडी में है जो मानव रिसेप्टर को बांधता है और यह इम्युनिटी पर असर भी डालता है, जो संक्रमण या फिर टीकाकरण के जरिए शरीर में बनती है।

एक दिन में 16 हजार से ज्यादा लोग मिले संक्रमित
देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ने लगी है। एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,135 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,35,18,564 हो गई। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1,13,864 पर पहुंच गई।  सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन कोरोना संक्रमण से 24 मरीजों की मौत हुई है।


सीरम ने टीबी इंजेक्शन के लिए सरकार से मांगी अनुमति
सीरम कंपनी ने राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में अपना साइ टीबी इंजेक्शन शामिल करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी है। जानकारी मिली है कि कंपनी की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें कंपनी ने इंजेक्शन की कीमत का जिक्र करते हुए अनुमति मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed