उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई गणमान्यों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कल हर्षवर्धन लगवाएंगे टीका
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। 60 साल से ज्यादा उम्र और गंभीर बिमारियों से ग्रसित लोगों को इस चरण में टीका लगाया जाएगा। साथ ही निजी अस्पतालों में भी लोग टीका लगवा पाएंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल पहुंचे और उन्होंने कोवैक्सीन का पहला डोज लिया। उन्होंने योग्य लोगों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए साथ आने की अपील की। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री ने भी कोरोना का टीका लगवा लिया है। वहीं कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि युवाओं को वैक्सीन दी जानी चाहिए। यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
विदेश मंत्री जयशंकर ने भी लगवाया टीका
Got my jab. For the curious, it was #Covaxin.
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 1, 2021
Felt secure, will travel safely. pic.twitter.com/8PL7PZMEsf
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लगवाई वैक्सीन, की ये अपील
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। उन्होंने राज्य की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की।Bihar Chief Minister Nitish Kumar receives first shot of COVID-19 vaccine in Patna and urges people of state to get themselves inoculated
— Press Trust of India (@PTI_News) March 1, 2021
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लगवाई वैक्सीन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एम्स अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई।Delhi: Union Minister Dr Jitendra Singh received the first dose of #COVID19 vaccine at All India Institute of Medical Sciences (AIIMS). pic.twitter.com/2v1CgC6Nn4
— ANI (@ANI) March 1, 2021
शरद पवार ने ली वैक्सीन को पहली खुराक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी/राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने मुंबई के जेजे अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।Nationalist Congress Party president Sharad Pawar takes the first dose of COVID-19 vaccine at JJ hospital in Mumbai#COVIDVaccine pic.twitter.com/Tvz3f0JeWz
— ANI (@ANI) March 1, 2021
उपराष्ट्रपति ने लगवाई वैक्सीन
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली।Tamil Nadu: Vice President M Venkaiah Naidu took his first dose of #COVID19Vaccine today in Chennai. pic.twitter.com/NMi2pJC075
— ANI (@ANI) March 1, 2021
नर्सों को सहज करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने किया मजाक: एमस निदेशक
दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'प्रधानमंत्री नर्सिंग अधिकारियों को सहज करना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मजाक किया, स्थानीय भाषा में उनसे बात की और पूछा की वे कहां से हैं। इससे हकीकत में मदद मिली क्योंकि नर्सों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वे किसे टीका लगाने वाली हैं। यह (प्रधानमंत्री द्वारा टीका लगाना) एक बड़ा गेम-चेंजर होगा। मुझे यकीन है कि बड़ी संख्या में लोग आएंगे और टीका लगवाएंगे। हमने सरकारी और निजी क्षेत्र दोनों में लोगों को समायोजित करने के लिए कई केंद्र खोले हैं। एम्स में पांच केंद्र खोले गए हैं।'This (PM receiving #COVID vaccine jab) will be a big game-changer. I'm sure a large number of people will come & take the vaccine. We've opened many sites to accommodate people, both in govt & private sector. In AIIMS, five sites have been opened: AIIMS Director Dr Guleria
— ANI (@ANI) March 1, 2021
नेपाल के सेनाध्यक्ष लगवाई वैक्सीन
नेपाल के सेनाध्यक्ष पूर्ण चंद्र थापा ने सोमवार को मेड इन इंडिया वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। यह जानकारी नेपाली सेना ने दी है।Nepal's Chief of Army Staff Purna Chandra Thapa receives his first dose of Made in India vaccine.
— ANI (@ANI) March 1, 2021
(Pic source: Nepal Army)#COVID19Vaccine pic.twitter.com/7jfF7JjUIO
कल टीका लगवा सकते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं आज ही बुकिंग करूंगा और कल टीका लगवाने की योजना बना रहा हूं।'I will do the booking today and I plan to get vaccinated tomorrow: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan, to ANI#COVID19Vaccine pic.twitter.com/4ZOSsFw3n0
— ANI (@ANI) March 1, 2021
पैसे देकर टीका लगवाएंगे भाजपा के प्रतिनिधि
भाजपा के सभी मंत्री, सांसद, विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि पैसे देकर कोरोना का टीका लगवाएंगे। सभी एक हफ्ते के अंदर अपने-अपने क्षेत्रों में टीका लगवाएंगे ताकि लोगों का इन टीकों के प्रति भरोसा बढ़े और वे जल्द से जल्द कवचधारण कर कोरोना मुक्त भारत में योगदान दें।नीतीश ने लगवाया कोरोना का टीका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। मुख्यमंत्री ने आईजीआईएमएस में वैक्सीन लगवाई है। वे आधे घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ दो मंत्रियों ने भी वैक्सीन लगवाई है।Bihar: Chief Minister Nitish Kumar took his first dose of #COVID19Vaccine today in Patna. pic.twitter.com/G9r3FvLESf
— ANI (@ANI) March 1, 2021