{"_id":"63b383a3ab001436c9261258","slug":"coronavirus-updates-not-a-single-district-of-country-in-covid-yellow-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: देश के एक भी जिले में कोरोना का यलो अलर्ट नहीं, 500 से ज्यादा जिलों में बीते हफ्ते कोई केस नहीं मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत: देश के एक भी जिले में कोरोना का यलो अलर्ट नहीं, 500 से ज्यादा जिलों में बीते हफ्ते कोई केस नहीं मिला
Tue, 03 Jan 2023 06:53 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:53 AM IST
सार
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) की समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि 24 से 30 दिसंबर के बीच देश की जिला और राज्यवार रिपोर्ट से पता चला है कि देश के 500 से भी अधिक जिलों में इस अवधि के दौरान एक भी सैंपल कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
corona
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के एक भी जिले में कोरोना का यलो अलर्ट नहीं है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सप्ताह समीक्षा रिपोर्ट में पता चला है कि सभी जिलों में कोरोना का संक्रमण पांच फीसदी से नीचे है। वर्तमान में संक्रमण की राष्ट्रीय दर 0.19 फीसदी है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.14 फीसदी है।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 23 दिसंबर के बीच चीन कोरोना संक्रमण बढ़ने के चलते देश में एहतियात बरतनी शुरू हुई। 24 से 30 दिसंबर के बीच देश की जिला और राज्यवार रिपोर्ट से पता चला है कि देश के 500 से भी अधिक जिलों में इस अवधि के दौरान एक भी सैंपल कोरोना संक्रमित नहीं मिला है।
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों ने इस स्थिति को भारत के लिए काफी बेहतर बताया है। साथ ही सलाह दी है कि कोविड सतर्कता नियमों का पालन करने से संक्रमण को यहीं रोक कर रखा जा सकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, देश के 693 जिलों की रिपोर्ट हमारे पास है। इनमें से अधिकांश जिलों में कोरोना की साप्ताहिक संक्रमण दर शून्य है, जबकि कुछ जिलों में यह एक फीसदी तक है।
विज्ञापन
173 नए मामले मिले, 207 मरीज हुए स्वस्थ
साल के पहले दिन रविवार को देश में कोरोना के नए मामलों से ज्यादा संख्या संक्रमण से ठीक होने वालों की दर्ज की गई। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि एक जनवरी को देश में कोरोना के 173 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 207 मरीज स्वस्थ हुए। देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,78,822 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,670 रह गई है।