{"_id":"5f1b9e898ebc3e639f71e19b","slug":"coronavirus-update-what-you-need-to-know-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जुलाई में साप्ताहिक मामलों में 60 फीसदी इजाफा, दूसरे राज्यों में तेजी से फैल रहा है वायरस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: जुलाई में साप्ताहिक मामलों में 60 फीसदी इजाफा, दूसरे राज्यों में तेजी से फैल रहा है वायरस
Sat, 25 Jul 2020 08:22 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:22 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में जुलाई का महीनो अक्सर सबसे ज्यादा खराब होता है, इस महीने में ज्यादा गर्मी, चिपचिपाहट, बारिश होती है। जुलाई 31 दिनों का महीना है और इस महीने में कोई राष्ट्रीय अवकाश भी नहीं होता है। इसी के साथ जुलाई महीने में ही कोरोना वायरस के मामलो में काफी उछाल देखा गया है।
विज्ञापन
पिछले महीने 24 जून को देश में कुल कोरोना वायरस के मामलों में 63 फीसदी की वृद्धि हुई और बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या में 51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं। जुलाई में दुनिया में कुल कोरोना मामलों में 40 फीसदी और इस बीमारी से मरने वाले मरीजों की संख्या में 23 फीसदी का इजाफा हुआ।
विज्ञापन
समान अवधि में अमेरिका में कुल कोरोना मामलों में 40 फीसदी और मृत्यु दर में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा ब्राजील में कोरोना के कुल मामलों में 48 फीसदी और मृत्यु दर में 36 फीसदी का इजाफा हुआ। एक महीने पहले अमेरिका, ब्राजील और भारत में एक हफ्ते में आने वाले कोरोना के मामलों का कुल योगदान 51 फीसदी था लेकिन 23 जुलाई ये औसतन बढ़कर 60 फीसदी हो गया।
विज्ञापन
दुनिया में कोरोना के कुल मामलों में सबसे ज्यादा योगदान अमेरिका, ब्राजील और भारत का है। भौगोलिक और जनसंख्या के तौर पर बड़ा देश होने की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना वायरस अलग-अलग तरह से फैल रहा है। ऐसा पहले अमेरिका में देखा जा चुका है, ब्राजील में ऐसा हो रहा है और भारत में इसकी शुरुआत हुई है।
इसके मुताबिक वायरस ने चीन में भी अपना फैलाव ऐसे ही किया था, लेकिन बीजिंग की देर से चेतावनी देने और पारदर्शिता कम होने की वजह से इस वायरस से अब पूरी दुनिया लड़ रही है। एक समय था जब दिल्ली, महाराष्ट्र और तेलंगाना से देश के हर तीन कोरोना वायरस के दो मामले यहीं से आ रहे थे।
महाराष्ट्र में अब भी रोजाना कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन ये मामले मुंबई शहर के बाहर बढ़ रहे हैं हालांकि मुंबई में संक्रमित मामलों में कमी आई है लेकिन पॉजिटिविटी दर का डर अब भी बना हुआ है। दिल्ली में रोजाना आने वाले कोरोना मामलों में तेज गिरावट देखी गई। अब देश में कोरोना के ज्यादातर मामले दूसरे शहरों से आ रहे हैं।
उदाहरण के तौर पर कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 5,030 नए मामले सामने आए। कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले 80,863 हो गए हैं। पिछले एक हफ्ते में कर्नाटक में 30,000 के करीब नए मामले सामने आए, लेकिन दूसरे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा, केरल, गुजरात और तेलंगाना में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अमेरिका की तरह भारत को भी वायरस की दूसरी लहर के लिए तैयार हो जाना चाहिए।