फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus update: India reports 42766 new COVID19 cases and 1206 deaths in the last 24 hours Health Ministry

कोरोना: कोविड से मौतों के आंकड़े ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 1206 लोगों की गई जान, मिले 42766 नए मरीज

Sat, 10 Jul 2021 11:43 AM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 10 Jul 2021 11:43 AM IST
सार

देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Coronavirus update: India reports 42766 new COVID19 cases and 1206 deaths in the last 24 hours Health Ministry
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर मंद जरूरी पड़ी है, लेकिन दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं देश में आज कोरोना से मरने वालों की संख्या ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देश में बीते 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले है और 1206 की मौत हो गई। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 42,766 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,07,95,716 हुई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,55,033 हुई। बता दें कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.20 प्रतिशत है।
विज्ञापन


नौ दिन बाद 1000 के पार मौतें 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 1,206 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,07,145 हो गई। बता दें कि कोरोना से मरने वालों की संख्या नौ दिन बाद 1,000 के पार पहुंची है। इससे पहले 30 जून को 1,002 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई थी। इससे एक दिन पहले 43,393 नए मरीज मिले थे और 911 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इतने नमूनों की हुई जांच
मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के लिए 19,55,225 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 42,90,41,970 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.19 प्रतिशत है। लगातार 19वें दिन यह तीन प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 2.34 प्रतिशत रह गयी है। आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या 2,99,33,538 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 37.21 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।


ऐसे चढ़ा संक्रमण का ग्राफ
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed