{"_id":"61dac4fd98e376462e7f3161","slug":"coronavirus-update-in-chhattisgarh-another-minister-came-under-the-grip-of-corona-now-phe-minister-got-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Update: छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री कोरोना की चपेट में आए, अब पीएचई मंत्री हुए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Update: छत्तीसगढ़ में एक और मंत्री कोरोना की चपेट में आए, अब पीएचई मंत्री हुए संक्रमित
Sun, 09 Jan 2022 07:30 PM IST
विशाल तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशाल तिवारी
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 3,455 नए मामले सामने आए थ। इस दौरान चार लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई थी। राज्य में अब तक कुल 10.20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
Guru Rudra Kumar
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ हफ्तों के दौरान देशभर में कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के जन स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) मंत्री गुरु रुद्र कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आ गई है। और फिलहाल उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी इस महीने में वायरल संक्रमण की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
रुद्र कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "कोविड के लक्षणों को देखते हुए मैंने संक्रमण का परीक्षण कराया। मेरी रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मैं अभी ठीक हूं और डॉक्टरों की सलाह पर होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहा हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना परीक्षण करवाएं।”
विज्ञापन
राज्य में बढ़ते कोरोना मामले
छत्तीसगढ़ में शनिवार को 3,455 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल संक्रमण बढ़कर 10,20,811 हो गया है। वहीं चार लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है, जबकि पूरे राज्य में तत्काल प्रभाव से रैलियों, जुलूसों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन