फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Update: COVID 19 Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Active Death Cases Daily Report

COVID-19: कोविड के सक्रिय मामलों में आ रही लगातार कमी, 27 हजार से घटकर हुए 25,178

Mon, 08 May 2023 10:58 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 10:58 AM IST
सार

Coronavirus Update Today:  सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Coronavirus Update: COVID 19 Cases in India in Last 24 Hours Today Know Corona Active Death Cases Daily Report
कोविड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बीते 24 घंटे में 1,839 नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा रविवार को 2,380 था। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 27 हजार से घटकर 25 हजार रह गई हैं। 

विज्ञापन

महामारी को दे रहे मात

महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,44,14,599 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 11 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,692 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई। साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 27,212 से घटकर 25,178 रह गई है।

विज्ञापन

220 करोड़ टीके लगाए गए

कोरोना मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ यानी 4,49,71,469 दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.06 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अगर हम बीते हफ्ते के सक्रिय मामलों पर एक नजर डालें, तो इससे पता लगता है  हमारा स्वास्थ्य विभाग सतर्कता से काम कर रहा है। जहां एक ओर केस बढ़ने की खबरें आने से लोगों में डर पैदा होने लगा था। वहीं, स्वास्थ्य विभाग महामारी पर काबू करने में लग गया था। लोगों और स्वास्थ्य महकमे की जागरूकता ही है कि कोरोना महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या में कमी लगातार कमी आ रही है। 

एक नजर पिछले हफ्ते आई सक्रिय मामलों में गिरावट पर-

  •      सोमवार    47,246
  •      मंगलवार   44,175
  •      बुधवार      40,177
  •      गुरुवार      36,244
  •      शुक्रवार     33,232
  •      शनिवार     30,041
  •      रविवार      27,212
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed