फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : third Week of lockdown in india, lowest and slowest spread rate of corona virus among nine major countries in the world

लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता: दुनिया के 9 बड़े देशों में कोरोना की सबसे धीमी रफ्तार भारत में

Fri, 10 Apr 2020 06:21 AM IST
योगेश साहू परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Apr 2020 06:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : third Week of lockdown in india, lowest and slowest spread rate of corona virus among nine major countries in the world
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

विश्व की करीब एक तिहाई आबादी लॉकडाउन में है। जबकि कई देशों में लॉकडाउन के बाद भी एक सप्ताह में कम से कम दो से तीन बार दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहा है लेकिन भारत में इसकी चाल मंद है। दुनिया के 9 बड़े देशों से भारत की तुलना करें तो कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या काफी सीमित दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


स्पेन, यूएस और फ्रांस जैसे देशों में कोरोना वायरस के शुरूआती कुछ केस धीरे-धीरे मिलने के चंद में ही हजार और फिर लाख में तब्दील हो गए। बीते 25 मार्च से देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन लागू है। भारत में लॉकडाउन का तीसरा सप्ताह भी चल रहा है। देश में शुरूआती दो हजार मरीज 63वें दिन में मिले थे, जबकि ठीक तीन दिन यानि 66वें दिन इनकी संख्या बढ़कर 4 हजार से ज्यादा हो चुकी थी।
विज्ञापन




ठीक इसी तरह यूएस में चार हजार मरीज 60, फ्रांस में 55, इटली में 37, स्पेन में 54 और दक्षिण कोरिया में 42वें दिन चार हजार तक पहुंची थी। फिलहाल इन देशों में 50 हजार से 2.5 लाख तक संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। साथ ही हजारों लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो वजहों से दिखा असर
आईसीएमआर के महामारी विशेषज्ञ का कहना है कि कम मरीज मिलने की दो बड़ी वजहें हैं। पहली समय रहते लॉकडाउन और दूसरा पहले दिन से ही सतर्कता। कयास लगाए जा रहे थे कि कम जांच इसलिए कर रहे हैं, ताकि कोरोना के कम मरीज सामने आएं। जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। भारत में आज भी हर किसी को कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ज्यादातर लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का बहुत अच्छे से पालन किया है।

एक सप्ताह में कई गुना बढ़े मरीज, कारण तब्लीगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि देश में कोरोना के 10 सप्ताह पूरे हो चुके हैं। 11वां सप्ताह चल रहा है। नौवें सप्ताह तक भारत में 1112 कोरोना संक्रमित मरीज थे। इसी सप्ताह में लॉकडाउन लागू हुआ था। जबकि अब मरीजों की संख्या 5734 हो चुकी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण तब्लीगी जमात थी। अब तक जमात से 1500 से ज्यादा लोग संक्रमित मिल चुके हैं और बाकी क्वारंटीन जमातियों की रिपोर्ट आना बाकी है।

ज्यादा आबादी, फिर भी सुरक्षित
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चीन और ईरान में क्रमश: आठवें और 17वें दिन चार हजार मरीज सामने आए थे। भारत में अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5734 हो चुकी है। साथ ही 166 मरीजों की मौत भी हुई है, लेकिन अगर लॉकडाउन का असर देखें तो दुनिया के 9 बड़े देशों में भारत की स्थिति काफी बेहतर है। भारत में हम काफी घनी आबादी में रहते हैं। इसके बाद भी हम अन्य देशों की तुलना में काफी सुरक्षित हैं।

चीन से हुई लॉकडाउन की शुरुआत

सबसे पहले चीन ने वुहान में 23 जनवरी को लॉकडाउन किया था। इसके बाद 10 मार्च को इटली, 14 को स्पेन, 13 को यूएस, 16 को फ्रांस, 24 को भारत और 28 मार्च को ईरान में लॉकडाउन शुरू हो चुका था। लॉकडाउन के दौरान इन देशों में भारत की तुलना में कई गुना ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। जबकि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज की घटना को छोड़ दें तो भारत में कोरोना वायरस की चाल मौजूदा स्थिति से भी कम होती।

यहां इतने दिनों में दोगुने हुए कोरोना पॉजिटिव

मरीज चीन भारत कोरिया यूएसए फ्रांस इटली जापान स्पेन ईरान
100 01 दिन 42 31 44 41 25 33 43 08
1000 05 58 37 53 49 31 63 50 13
2000 06 63 39 56 52 33 - 52 14
4000 08 66 42 60 55 37 - 54 17

 

(देशों के सभी आंकड़े दिन में)

हर सप्ताह बड़े देशों की ये मिली तस्वीर

सप्ताह भारत यूएस फ्रांस इटली जापान ईरान स्पेन चीन
पहला 03 11 06 03 04 95 02 278
दूसरा 03 13 06 03 20 2336 02 2761
तीसरा 03 15 11 400 26 8042 02 17238
चौथा 03 53 12 3089 59 16169 45 40235
पांचवां 34 108 38 12462 144 24811 589 70635
छठा 101 696 420 31506 254 35408 7753 77262
सातवां 223 3536 2860 74386 488 55743 28572 80174
आठवां 724 51914 9043 92472 814 - 72248 80904
नौवां 1112 103321 28786 124630 1089 - 124736 81077
दसवां  4125 122653 37145 - 1693 - - 81601


(देशों के सभी आंकड़े, संक्रमित मरीजों की संख्या, यूएस चीन फ्रांस और जापान में 11वां और 12वां सप्ताह चल रहा है। भारत में अभी 11वां सप्ताह चल रहा है और मरीजों की संख्या 5734 पहुंच चुकी है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed