तेलंगाना: चिकन और अंडे से कोरोनावायरस फैलने की अफवाह, जागरूक करने को मंत्रियों ने खाया मुर्गा
चिकन से कोरोनावायरस फैलने की अफवाहों को दूर करने के लिए तेलंगाना के मंत्रियों ने सामूहिक रूप से चिकन खाया। तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव, एटेला राजेंदर, तलसानी श्रीनिवास यादव और अन्य ने शुक्रवार को हैदराबाद में मंच पर चिकन खाया और उन अफवाहों को समाप्त करने के लिए कहा जिनमें कहा जा रहा है कि कोरोनावायरस चिकन और अंडे के माध्यम से फैलता है।
Telangana ministers KT Rama Rao, Etela Rajender, Talasani Srinivas Yadav and others ate chicken on stage in Hyderabad yesterday in a bid to end rumours that #Coronavirus is transmitted through chicken and egg. pic.twitter.com/WnG1ydZOli
विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 29, 2020
चिकन के दामों में 50 फीसदी गिरावट
अंडे और मुर्गे से कोरोनावायरस फैसने की अफवाहें तेजी से देशभर में फैल रही हैं। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर फैली अफवाहों के चलते चिकन की बिक्री में 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि पिछले एक महीने में चिकन के दाम 70 प्रतिशत तक नीचे आए हैं।
दुनियाभर में 2,867 लोगों की मौत
कोरोनावायरस संक्रमण के चलते पूरी दुनिया में अब तक 2,867 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 2,788 है। वहीं, ईरान में 34, इटली में 17, दक्षिण कोरिया में 13, जापान में नौ, हांगकांग व फ्रांस में दो-दो और फिलीपींस व ताईवान में एक-एक व्यक्ति की मौत इस वायरस के चलते हो चुकी है।
ईरान में फंसे 340 भारतीय मछुआरे
कोरोनावायरस के खौफ के चलते ईरान में हवाई सेवाएं बंद होने से 340 भारतीय मछुआरे वहां फंस गए हैं। अब गुजरात सरकार ने केंद्र सरकार से मछुआरों को वापस लाने की अपील की है। कोरोनावायरस से ईरान में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात के मंत्री रामण पाटकर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को इस संबंध में पत्र लिखा है।
पाटकर ने कहा, मछुआरे ईरान के होर्मुजन प्रांत के बंदरगाह बंदर-ए-चिरू में फंसे हुए हैं और भारत वापस नहीं लौट सकते, क्योंकि ईरानी अधिकारियों ने हवाईअड्डों को सील कर दिया है। लोगों को देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है।