फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus situation is getting out of control in North Eastern states news in Hindi

पूर्वोत्तर में कोरोना संकट: उत्तर भारत के राज्यों में जितने सक्रिय मरीज उससे तीन गुना केवल असम में

Fri, 30 Jul 2021 09:24 PM IST
गौरव पाण्डेय आशीष तिवारी, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 30 Jul 2021 09:24 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या 65 हजार के करीब है, जबकि उत्तर भारत के 12 राज्यों में साढ़े पांच हजार भी सक्रिय मरीज नहीं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और कहा है कि यहां हालात गंभीर हो सकते हैं।

विज्ञापन
Coronavirus situation is getting out of control in North Eastern states news in Hindi
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात बेहतर नहीं हैं लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता की बात और खतरनाक स्थिति यह है कि पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना अपना विकराल रूप लेने की तैयारी में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यो में कोरोना के जितने सक्रिय मरीज हैं उससे तीन गुना ज्यादा सक्रिय मरीज तो सिर्फ असम में हैं। जबकि मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम में भी कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। 

विज्ञापन


मरीजों की बढ़ती संख्या और सक्रिय मरीजों की संख्या कम न होने के चलते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूर्वोत्तर के राज्यों से समीक्षा रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्य असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम में इस वक्त कोरोना वायरस संक्रमण के तकरीबन 67 हजार सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इन राज्यों में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बीते कुछ दिनों में बढ़ी है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पश्चिम बंगाल समेत उत्तर-पूर्वी भारत के सभी आठ राज्यों मे साढ़े पांच हजार से ज्यादा नए मरीज सिर्फ एक दिन में सामने आए हैं। जबकि इतने ही राज्यों में बीते 24 घंटे में 73 संक्रमितों की मौत हुई है। कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल कोविड टास्क टीम के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा कहते हैं पूर्वोत्तर भारत के हालात में निश्चित तौर पर बहुत चिंताजनक हैं। खास तौर से सक्रिय मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को लेकर बहुत सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, लद्दाख, चंडीगढ़, बिहार और झारखंड में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या महज साढ़े पांच हजार ही है। विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों की तुलना अगर पूर्वोत्तर के राज्यों से करते हैं तो पता चलता है यहां हालात बहुत बेहतर हैं। जबकि पूर्वोत्तर के हालात बेहद खतरनाक स्थिति की ओर जा रहे हैं। अगर मरीजों की संख्या नियंत्रित नहीं हुई तो इन राज्यों में हालात बहुत खतरनाक हो सकते हैं।

फिलहाल यह स्थिति है पूर्वोत्तर के राज्यों की

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक असम में 14,114 मरीज सक्रिय है। जबकि इस राज्य में बीते 24 घंटे में 1300 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 20 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या संख्या 10,895 है। यहां बीते 24 घंटे में 1000 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं और 11 मरीजों की मौत हुई है। मिजोरम में इस वक्त 11865 सक्रिय मरीज है। जबकि बीते 24 घंटे में 764 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और एक मरीज की मौत हुई है। इसी तरीके से त्रिपुरा में इस वक्त 3640 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 271 नए मरीज सामने आए हैं और चार मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 5750 सक्रिय मरीज हैं और बीते 24 घंटे में 731 नए मरीज सामने आए और 14 मरीजों की जान गई। अरुणाचल प्रदेश में 4252 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे में यहां 335 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि, राज्य में मृत्यु दर बहुत कम है। बीते 24 घंटे में एक मरीज की मौत हुई है। नागालैंड में 1299 सक्रिय मरीज है और 24 घंटे में 67 नए मरीज मिले और चार की मौत हुई। सिक्किम में इस वक्त 3297 सक्रिय मरीज हैं और बीते 24 घंटे में 276 नए मामले सामने आए हैं। 

उत्तर भारत के राज्यों में हालात बहुत बेहतर

पूरे देश में उत्तर भारत के हालात बहुत बेहतर हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में कोरोना के सक्रिय मरीज बहुत ज्यादा है वही उत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय मरीजों की संख्या बहुत कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस वक्त कोरोना वायरस के केवल 784 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, दिल्ली में यह संख्या 554 है। राजस्थान में 268, मध्यप्रदेश में 130, हरियाणा में 712, पंजाब में 553, उत्तराखंड में 669, चंडीगढ़ में 37, लद्दाख में 60, बिहार में 481 और झारखंड में 259 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में एक हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में जहां 1098 तो जम्मू-कश्मीर में 1144 सक्रिय मरीज हैं।

महाराष्ट्र और केरल में भी हालात ठीक नहीं

नेशनल कोविड टास्क फोर्स की टीम के सदस्य डॉ. एनके अरोड़ा का कहना है महाराष्ट्र और केरल में तो निश्चित तौर पर हालात अभी ठीक नहीं है। इन राज्यों में मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं और सक्रिय मरीज भी बहुत ज्यादा है। लेकिन इस वक्त पूर्वोत्तर के राज्यों से बहुत सजग रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इन राज्यों में आबादी के लिहाज से पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है और पॉजिटिव सक्रिय मरीज भी बहुत ज्यादा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed