फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : school collage closed till 31 in Himachal Maharashtra Bengal , Bhutan border sealed

देश में कोरोना: हिमाचल से महाराष्ट्र और बंगाल तक स्कूल-कॉलेज 31 तक बंद, भूटान सीमा सील

Sat, 14 Mar 2020 08:58 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता/शिमला। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 14 Mar 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus : school collage closed till 31 in Himachal Maharashtra Bengal , Bhutan border sealed
भारत में कोरोनावायरस की दस्तक के बाद अपने बचाव के लिए मास्क पहने लोग। - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बंगाल से लगती भूटान की सीमा सील कर दी गई है। बंगाल में शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इस दौरान आंतरिक परीक्षाएं रद्द रहेंगी, हालांकि बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस जानलेवा बीमारी को रोकने के लिए अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही अब तक 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शिक्षण संस्थान बंद किए जा चुके हैं। बंगाल में पेरू के एक नागरिक व तीन भारतीयों को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें एक नौ साल का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने शनिवार को कहा, राज्य में अभी तक कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया, इसके बावजूद शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी, क्रेच समेत सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। राज्य में 593 लोग निगरानी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 372 की जानकारी आव्रजन ब्यूरो से मिली थी, जबकि 221 ने खुद अधिकारियों से संपर्क किया। वहीं, पंजाब सरकार ने शिक्षण संस्थानों के बाद सिनेमाघर और रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए हैं। राजस्थान में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, जिम और सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रहेंगे। हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं होंगी।

नगालैंड में मास्क-सैनिटाइजर अनिवार्य
नगालैंड गृह विभाग ने कोरोना का प्रसार रोकने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क और हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल को अनिवार्य कर दिया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। मास्क और सैनिटाइजर को ज्यादा दाम पर बेचने की शिकायत के लिए फोन नंबर भी जारी किया गया।

नागपुर : पांच संदिग्ध अस्पताल से भागे, तीन लौटे

नागपुर के मेयो अस्पताल से शुक्रवार शाम भागे पांच संदिग्ध मरीजों में से तीन शनिवार को लौट आए। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती इन पांच मरीजों में से एक की रिपोर्ट नेगेटिव थी, बाकी की आनी बाकी है। इस घटना के बाद आइसोलेशन वार्ड के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

वहीं, केरल के अलपुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पुलिस को चमका देने वाले अमेरिकी दंपती को कोच्चि एयरपोर्ट पर पकड़ लिया गया। उन्हें निगरानी में रखा गया है। बुखार व खांसी की शिकायत पर दंपती को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था, लेकिन वे भाग निकले। यह दंपती दोहा होते हुए लंदन से कोच्चि आया था।

इटली में फंसे 21 भारतीय केरल पहुंचे
कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल इटली में फंसे 21  भारतीय यात्रियों को शनिवार सुबह कोच्चि लाया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, सभी यात्रियों को जांच के लिए अलुवा अस्पताल ले जाया गया। इस बीच कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने टर्मिनलों पर यात्रियों के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

साथ ही यात्रियों से उनके साथ एयरपोर्ट आने वाले लोगों की संख्या कम करने को कहा गया है। गौरतलब है कि डीजीसीए ने इटली, दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्रियों को इन देशों से कोरोना की जांच में संक्रमित न पाए जाने के प्रमाण पत्र लेने की शर्त लगाई थी। इसके बाद इटली व अमीरात की एयरलाइंस ने उन्हें भारत लाने से इनकार कर दिया था।

अमेरिकी दूतावास ने वीजा प्रक्रियाएं रद्द कीं 

कोरोना के खतरे के मद्देनजर भारत में अमेरिकी दूतावास व वाणिज्य दूतावास ने सोमवार से वीजा संबंधी प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया है। दूतावास की ओर से कहा गया, कोविड-19 महामारी को देखते हुए 16 मार्च, 2020 से प्रवासी व गैर प्रवासी वीजा प्रक्रियाएं रद्द की जा रही हैं। जब मिशन इंडिया दूतावास संबंधी नियमित कामकाज शुरू करेगा तो फिर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विदेश से आए 12 लाख यात्रियों की स्क्रीनिंग: पुरी
केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया, देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर अब तक विदेश से आए लगभग 12 लाख यात्रियों की जांच हुई है। ‘विंग्स इंडिया 2020’ कार्यक्रम में शामिल पुरी ने कहा, कोरोना के चलते कुछ समय के लिए घरेलू उड़ानों में 15 से 20 फीसदी कमी आएगी।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में सऊदी अरब से लौटे 71 वर्षीय संदिग्ध मरीज की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा में सऊदी अरब से लौटे 71 वर्षीय संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। उसे मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत थी। उसके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, बढ़ते खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन में 26 मार्च और 3 अप्रैल को होने वाला पद्म अलंकरण समारोह भी टाल दिया गया है। नई तारीख का एलान बाद में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed