पीएम मोदी ने रेडियो जॉकी से की बातचीत, कोरोना के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए सराहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के कई रेडियो चैनलों के रेडियो जॉकी (आरजे) से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए रेडियो जॉकियों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है।
Prime Minister's Office: Prime Minister Narendra Modi today interacted with Radio Jockeys (RJs) via video conference. PM appreciated the role played by RJs in spreading awareness about #COVID19. pic.twitter.com/kqCySe67vH
— ANI (@ANI) March 27, 2020विज्ञापन
इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया और व्यापार जगत के प्रमुख लोगों के साथ बैठक की थी। प्रधानमंत्री ने सोमवार को उद्योग जगह के प्रतिनिधियों एसोचेम, फिक्की, सीआईआई और देश भर के 18 शहरों के स्थानीय चैंबरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की थी। उन्होंने उद्योग जगत से कहा था कि वे कर्मचारियों को घरों से काम करने की अनुमति दें और लोगों को नौकरियों से ना निकालें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार देश में विकास की गति को तेज करने के लिए काम कर रही थी, तब कोविड-19 के रूप में एक अप्रत्याशित बाधा अर्थव्यवस्था के सामने आ गई। उन्होंने कहा था कि महामारी से उत्पन्न चुनौती विश्व युद्धों द्वारा उत्पन्न की गई चुनौतियों की तुलना में भी गंभीर है और इसके प्रसार को रोकने के लिए हमें निरंतर सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने उनसे कहा था कि वे कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें, जहां भी ऐसा करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा सके। उन्होंने उनसे आह्वान किया कि वे मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाएं और अपने व्यवसायों पर नकारात्मक प्रभाव के बावजूद कार्यबल में कटौती नहीं करें।
पीएम मोदी ने कहा था कि यह जरूरी है कि इस समय आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन प्रभावित न हो, और कालाबाजारी और जमाखोरी को रोका जाए। उन्होंने उन्हें कारखानों, कार्यालयों और कार्यस्थलों पर कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए स्वच्छता के महत्व और चिकित्सा सलाह का पालन करने के बारे में याद दिलाया।