वैक्सीन का विकास: पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा, कोरोना वैक्सीन की प्रगति पर मिली अहम जानकारी
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में बन रही वैक्सीन का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की तीन प्रयोगशालाओं के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जाइडस कैडिला के प्लांट में कंपनी के टीके की डेढ़ घंटे समीक्षा की। इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भारत बायोटेक के प्लांट में टीके के विकास की समीक्षा की। वहीं, इसके बाद प्रधानमंत्री पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के लॉन्च के समय, उत्पादन और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में टीम के साथ हुई अच्छी बातचीत- प्रधानमंत्री
Had a good interaction with the team at Serum Institute of India. They shared details about their progress so far on how they plan to further ramp up vaccine manufacturing. Also took a look at their manufacturing facility. pic.twitter.com/PvL22uq0nl
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
टीके के विकास पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू
#WATCH | PM Narendra Modi visits Serum Institute of India in Pune, Maharashtra to review COVID-19 vaccine development. pic.twitter.com/HN2hndTFnA
— ANI (@ANI) November 28, 2020
सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचकर पीएम मोदी जायजा ले रहे हैं
Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi visits Serum Institute of India in Pune to review COVID-19 vaccine development. pic.twitter.com/pLhQkVtjlw
— ANI (@ANI) November 28, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे
Prime Minister Narendra Modi arrives at Serum Institute of India in Pune to review COVID-19 vaccine development. https://t.co/MxXTkzbBjk
— ANI (@ANI) November 28, 2020
पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से करेंगे बात
Maharashtra: Prime Minister Narendra Modi arrives in Pune, he will visit Serum Institute of India to review COVID-19 vaccine development. pic.twitter.com/4jfr8viIJe
— ANI (@ANI) November 28, 2020
हैदराबाद के बाद पीएम मोदी पुणे रवाना होंगे
पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए
#WATCH: PM Narendra Modi greets people gathered outside Bharat Biotech facility in Hyderbad during his vaccine review visit. #Telangana pic.twitter.com/gSpyDDVkGT
— ANI (@ANI) November 28, 2020
प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को दी बधाई
हैदराबाद में भारत बायोटेक केंद्र में, उनके स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। परीक्षण की अबतक की प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम शीघ्र प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर काम कर रही है।At the Bharat Biotech facility in Hyderabad, was briefed about their indigenous COVID-19 vaccine. Congratulated the scientists for their progress in the trials so far. Their team is closely working with ICMR to facilitate speedy progress. pic.twitter.com/C6kkfKQlbl
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
भारत बायोटेक के प्लांट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत बायोटेक के हैदराबाद स्थित प्लांट पहुंच गए हैं। यहां वे टीके के विकास की समीक्षा करेंगे।Hyderabad: Prime Minister Narendra Modi visits Bharat Biotech facility to review COVID19 vaccine development https://t.co/xMJGLUp7eK pic.twitter.com/N0OaaQ4VnG
— ANI (@ANI) November 28, 2020
पुणे में एसआईआई के दौरे के समय पीएम के साथ नहीं रहेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री
बयान में कहा गया, 'मुख्यमंत्री और राज्यपाल पुणे में नहीं रहेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सूचित किया है कि चूंकि प्रधानमंत्री बहुत कम समय के लिए आ रहे हैं इसलिए उनकी मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है।'