फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैक्सीन का विकास: पीएम मोदी ने लिया सीरम इंस्टीट्यूट का जायजा, कोरोना वैक्सीन की प्रगति पर मिली अहम जानकारी

Sat, 28 Nov 2020 06:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 28 Nov 2020 06:06 PM IST
खास बातें

कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में बन रही वैक्सीन का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश की तीन प्रयोगशालाओं के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने जाइडस कैडिला के प्लांट में कंपनी के टीके की डेढ़ घंटे समीक्षा की। इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचे, जहां उन्होंने भारत बायोटेक के प्लांट में टीके के विकास की समीक्षा की। वहीं, इसके बाद  प्रधानमंत्री पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे, जहां उन्होंने कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन के लॉन्च के समय, उत्पादन और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन
coronavirus pm narendra modi live updates zydus cadila bharat biotech serum institute vaccine development
पुणे पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:48 PM, 28-Nov-2020

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में टीम के साथ हुई अच्छी बातचीत- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में टीम के साथ अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अब तक की अपनी प्रगति के बारे में बताया। टीम ने टीका निर्माण को आगे कैसे बढ़ाया जाए, इस योजना के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी साझा की। 
 
05:41 PM, 28-Nov-2020

टीके के विकास पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू

टीके के विकास पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। इस समय प्रधानमंत्री सीरम इंस्टिट्यूट में कोरोना वायरस वैक्सीन के विकास और निर्माण प्रक्रिया से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां ले रहे हैं। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट में ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका मिलकर कोवीशील्ड नाम की वैक्सीन बना रही हैं।
 
विज्ञापन
05:22 PM, 28-Nov-2020

सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचकर पीएम मोदी जायजा ले रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचकर वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं के साथ टीके के विकास की जायजा ले रहे हैं। 
 
04:58 PM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीरम इंस्टीट्यूट पहुंच गए हैं। यहां वो टीके के विकास की समीक्षा लेंगे।
 
04:34 PM, 28-Nov-2020

पुणे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे पहुंच गए हैं। यहां वो सीरम इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों से बात करेंगे। साथ ही वैक्सीन निर्माण में हुई प्रगति का जायजा भी लेंगे। 
 
04:19 PM, 28-Nov-2020

हैदराबाद के बाद पीएम मोदी पुणे रवाना होंगे

भारत बायोटेक के संयंत्र में करीब एक घंटा बिताने के बाद मोदी पुणे रवाना होंगे, जहां वह सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) जाएंगे, जिसने कोविड-19 टीके के लिए वैश्विक दवा निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी की है। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री एसआईआई परिसर शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचेंगे और यहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी शाम को दिल्ली रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:10 PM, 28-Nov-2020

पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करते हुए

पीएम नरेंद्र मोदी हैदरबाद में भारत बायोटेक के बाहर लोगों का अभिवादन करते हुए।
03:18 PM, 28-Nov-2020

प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को दी बधाई

हैदराबाद में भारत बायोटेक केंद्र में, उनके स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। परीक्षण की अबतक की प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम शीघ्र प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर काम कर रही है।
 
 
02:08 PM, 28-Nov-2020

भारत बायोटेक के प्लांट पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत बायोटेक के हैदराबाद स्थित प्लांट पहुंच गए हैं। यहां वे टीके के विकास की समीक्षा करेंगे।
 
 
01:14 PM, 28-Nov-2020

पुणे में एसआईआई के दौरे के समय पीएम के साथ नहीं रहेंगे महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के दौरे के समय शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया, 'मुख्यमंत्री और राज्यपाल पुणे में नहीं रहेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सूचित किया है कि चूंकि प्रधानमंत्री बहुत कम समय के लिए आ रहे हैं इसलिए उनकी मौजूदगी की आवश्यकता नहीं है।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed