प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे देशवासियों को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कई राज्य पहले ही लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं। सभी सुझावों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सप्तपदी की बात कही और सात मंत्र दिए। उन्होंने संस्कृत के एक श्लोक 'वयं राष्ट्रे जागृयाम' को भी उद्धृत किया, जिसका अर्थ है- हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे। उन्होंने देशवासियों को सात मंत्र भी दिए। जो इस प्रकार हैं:
2 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए
- फोटो : Amar Ujala
पहली बात: अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें विशेष देखभाल करनी है। उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।
3 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए
- फोटो : Amar Ujala
दूसरी बात: लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
4 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए
- फोटो : Amar Ujala
तीसरी बात: अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें।
5 of 8
पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान सात मंत्र दिए
- फोटो : Amar Ujala
चौथी बात: कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।