{"_id":"62c2cd911ac7512e6e5c9d22","slug":"coronavirus-outbreak-update-india-achieves-complete-vaccination-of-90-percent-of-its-adult-population-union-health-minister-mansukh-mandaviya-announces","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: देश में 90 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी, दिल्ली-मुंबई में संक्रमण का यह हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Vaccination: देश में 90 फीसदी वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी, दिल्ली-मुंबई में संक्रमण का यह हाल
Mon, 04 Jul 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में 90% वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कम से कम 1,97,98,21,197 खुराकें दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना के मामलों में गिरावट
मुंबई में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 431 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन पहले के मामलों से 43.36 फीसदी कम हैं। संक्रमण से बीते 24 घंटे में दो और लोगों की जान चली गई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कुछ लोगों का ध्यान प्रमाण-पत्रों पर मेरी तस्वीर पर ही था: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आलोचकों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया इस बात की चर्चा कर रही थी कि भारत कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण के बाद अपने नागरिकों को तत्काल प्रमाणपत्र दे रहा है, तब कुछ लोग केवल ये बातें कर रहे थे कि प्रमाणपत्रों पर उनकी तस्वीर क्यों है?
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के 420 नए मामले
दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 420 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण दर 5.25 फीसदी पर पहुंच गई। दिल्ली में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। आंकड़ों में कहा गया है कि राजधानी में 2938 उपचाराधीन मरीज है, यह आंकड़ा एक दिन पहले 3268 था।