{"_id":"5e87af1e8ebc3e6fbf4ca103","slug":"coronavirus-outbreak-prime-minister-message-started-trending-from-9-30-am-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर छाया प्रधानमंत्री का संदेश, सुबह 9:30 बजे से ही करने लगा था ट्रेंड, लोगों ने तहे-दिल से किया स्वागत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया पर छाया प्रधानमंत्री का संदेश, सुबह 9:30 बजे से ही करने लगा था ट्रेंड, लोगों ने तहे-दिल से किया स्वागत
Sat, 04 Apr 2020 03:23 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI, doordarshan
शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे एक वीडियो संदेश से देशवासियों को संबोधित किया। इसमें पीएम ने लोगों से एकजुट होकर कोरोना के अंधकार को मिटाने की अपील की। प्रधानमंत्री की इस अपील का लोगों नेे तहे-दिल से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर सुबह 9:30 बजे से देर रात तक हैशटैग 9 बजे 9 मिनट ट्रेंड करता रहा।
विज्ञापन
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आदेश का पालन किया जाएगा प्रभु।’ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी लोगों ने इसका अपने-अपने तरीके से स्वागत किया। पीएम की अपील का आम लोगों के साथ ही केंद्र सरकार के मंत्रियों और सिनेमा जगत के कलाकारों नेे भी भरपूर समर्थन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ‘आओ एकजुट होकर प्रकाश फैलाएं और कोरोना के अंधकार को मिटाएं।’ असम के मुख्यमंत्री बिप्लव देव ने पीएम की अपील का समर्थन करते हुए देशवासियों से 5 अप्रैल को एकजुट होकर इस दिन को एक पर्व की तरह मनाने की अपील की। फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने लिखा कि वे इस देश की जनता को सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं।
विज्ञापन
मीम भी जमकर किए गए शेयर
पीएम मोदी के संबोधन के बाद फेसबुक और ट्विटर पर मीम भी जमकर शेयर किए गए। इन मीम में लोगों ने पुरानी फिल्मों के कई चित्रों को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करके प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन किया।