फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus outbreak, cantral government gave assistance to state

कोरोना संकट: केंद्र ने खोला खजाना, राज्यों को दिए 17 हजार करोड़

Sat, 04 Apr 2020 06:11 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 04 Apr 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak, cantral government gave assistance to state
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 17,287 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  राज्य आपदा खतरा प्रबंधन फंड (एसडीआरएमएफ) से 11,092 करोड़ रुपये राज्यों को देने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों को रकम देने का वादा पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया था। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि केंद्र ने एसडीआरएमएफ में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने हिस्से की 11,092 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

विज्ञापन

विश्व बैंक देगा एक अरब डॉलर  

विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर (करीब 76 अरब रुपये) की वित्तीय आपात सहायता मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक द्वारा दी जा रही मदद के पहले चरण में अफ्रीका, पूर्वी एशिया, पेसिफिक, दक्षिण एशिया, यूरोप, केंद्रीय एशिया, मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। इनमें से भारत भी एक प्रमुख देश है। विश्व बैंक के मुताबिक इस मदद से दुनिया भर में मरीजों को अलग रखने के लिए नए आइसोलेशन सेंटर बनाने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन 14 राज्यों को वित्त मंत्रालय की मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा को राजस्व अनुदान घाटे का 6,195 करोड़ रुपये जारी किया है।

इसमें खर्च करना होगा धन

इस पैसे का उपयोग क्वारंटीन के अलावा इस रकम का उपयोग सैंपल लेने, स्क्रीनिंग, अतिरिक्त लैब बनाने, स्वास्थ्य, पालिका, पुलिस और दमकल कर्मियों के निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की खरीद में होगा।

  • किसे कितना पैसा(करोड़ में )

राज्य            रकम  
उत्तर प्रदेश     966
महाराष्ट्र         1611
मध्य प्रदेश      910
बिहार            708
ओडिशा         802
राजस्थान       740.5
प. बंगाल       505.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed