{"_id":"5e88594e8ebc3e76a820fc6f","slug":"coronavirus-niti-aayog-member-dr-vinod-k-paul-assured-india-will-ready-to-fight-covid-19-till-april-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अप्रैल तक कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा भारत, डॉ. विनोद पाल ने दिया भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 अप्रैल तक कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा भारत, डॉ. विनोद पाल ने दिया भरोसा
Sat, 04 Apr 2020 03:24 PM IST
Harendra Chaudhary
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Sat, 04 Apr 2020 03:24 PM IST
सार
- चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर, बेड, मास्क समेत अन्य जरूरी सामानों के लिए देश की कई कंपनियों से कहा गया है
- अगले एक से दो सप्ताह के भीतर हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए नहीं पड़ेगी संसाधनों की कमी
विज्ञापन
Dr. Vinod K. Paul member niti aayog
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीति आयोग के सदस्य और कोरोना से लड़ने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष डा. विनोद कुमार पॉल ने भरोसा दिलाया है कि 15 अप्रैल तक कोरोना से लड़ने में देश का नक्शा बदल जाएगा।
विज्ञापन
डा. पॉल ने कहा कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार हर स्तर का प्रयास कर रही है। अगले एक से दो सप्ताह के भीतर हमें कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए संसाधनों की कमी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर, बेड, मास्क समेत अन्य जरूरी सामानों के लिए देश की रेमंड समेत तमाम कंपनियों को लगाया गया है। केंद्र सरकार पूरी तरह सजग है और 4.25-4.50 लाख आइसोलेशन वार्ड वाले बेड की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
यह सब अगले 10 दिन में हो जाने की उम्मीद है। 15 अप्रैल को लॉकडाऊन समाप्त होने तक भारत कोरोना से जंग के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अभी हमारे पास अपनी सामान्य चिकित्सीय जरूरत के हिसाब से या उसके कुछ कम-ज्यादा संसाधन थे।
यह महामारी अचानक आई है, इसलिए एकाएक बड़े पैमाने पर संसाधन की जरूरत पड़ रही है। नए सिरे से नार्म्स आदि बनाने की जरूत पड़ रही है। डा. पॉल ने कहा कि आवश्यकता को देखते नार्म्स बन चुके हैं। घरेलू स्तर पर आपूर्ति के लिए प्रयास भी तेज हो चुका है। जल्द ही जमीन पर इसका असर दिखने लगेगा।