फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus News In Hindi : Mumbai becomes indias top Corona hotspot, patient crosses 1500, important next five days

मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना हॉटस्पॉट, संक्रमितों की संख्या 1500 पार, अगले पांच दिन अहम

Sat, 11 Apr 2020 05:29 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Apr 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
coronavirus News In Hindi : Mumbai becomes indias top Corona hotspot, patient crosses 1500, important next five days

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कोरोना का कहर चरम पर है। संक्रमितों का आंकड़ा डेढ़ हजार पार करने के बाद मुंबई देश के लिए कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुका है। बीते 24 घंटे के भीतर 224 मामले सामने आने और 10 लोगों की मौत के बाद हालात चिंताजनक हो गए हैं।

विज्ञापन


एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में 28 मरीज मिलने और तीन मौतों के बाद अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। डर है कि वायरस और आक्रामक हुआ तो पूरी मुंबई उसकी गिरफ्त में आ जाएगी। मुंबई महानगर पालिका परिषद (बीएमसी) और स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मुंबई में पिछले दो दिनों से रोजाना 100 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। ये वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ने का सूचक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि आने वाले समय में इसमें कमी आएगी। वहीं कुछ अधिकारियों का मानना है कि अगले पांच दिन पूरी मुंबई के लिए अहम हैं। ये संभावना जताई जा रही है कि अगले पांच-छह दिनों में रोजाना 200 से 300 मामले सामने आएंगे। यही हालात अगर लगातार दस दिन तक बने रहे तो मुंबई में इटली और न्यूयॉर्क जैसे हालात हो जाएंगे।

रोजाना हो रही 1500 से अधिक जांच

बीएमसी रोजाना 1500 से अधिक जांच कर रहा है। इसी तरह लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में कुल 1930 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। ये सभी लोग बिना काम के सड़क पर अपने वाहनों से निकले थे।

धारावी में साढे़ सात लाख की होगी स्क्रीनिंग

150 डॉक्टरों की टीम मिशन धारावी शुरू करेगी। धारावी में रहने वाले साढ़े सात लाख से अधिक लोगों की 10-12 दिन में स्क्रीनिंग होगी। वहीं, ड्रोन की सहायता से धारावी को सैनिटाइजेशन करने का प्रयत्न किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed