फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus News In Hindi : First 1 thousand patients found in 60 days, now 5.5 thousand infected in 12 days, maximum 37 deaths in one day

60 दिन में मिले पहले 1 हजार मरीज, अब 12 दिन में 5.5 हजार संक्रमित, एक दिन में सर्वाधिक 37 मौतें

Sat, 11 Apr 2020 05:38 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 11 Apr 2020 05:38 AM IST
विज्ञापन
coronavirus News In Hindi : First 1 thousand patients found in 60 days, now 5.5 thousand infected in 12 days, maximum 37 deaths in one day
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। - फोटो : PTI

दो सप्ताह में संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। शुरुआती एक हजार मरीज 60 दिन में मिले थे, पर बीते 12 दिन में साढ़े पांच हजार नए मरीज मिले हैं। अधिक जांच और 1600 से ज्यादा जमातियों से यह उछाल आया।

विज्ञापन
  • 29 मार्च से शुक्रवार तक देश में जांचें 22 हजार से 1.44 लाख को पार कर गईं। औसतन 4 फीसदी ही संक्रमित मिले।
  • लॉकडाउन के पहले सप्ताह में 24 से 31 मार्च तक 22,081 जांच हुई। 1 से 7 अप्रैल में जांचें तीन गुना बढ़ गई। 
  • इस सप्ताह में प्रति 100 सैंपल में औसतन 2.3 से 5.7 फीसदी पॉजिटिव मिले। 67,664 सैंपल जांचे गए, इनमें संदिग्ध या क्वारंटीन शामिल हैं।
  • विज्ञापन

जांच में बदलाव का असर यह...

विशेषज्ञों के अनुसार 31 मार्च के बाद जांच प्रक्रिया में बदलाव किए गए, लेकिन असर 3 अप्रैल को दिखाई दिया, जब 1 से 2 अप्रैल में प्रभावित इलाकों में जांच हुई तो प्रति 100 सैंपल में औसतन 5.7 फीसदी संक्रमित पाए गए। चार तारीख को 2.9, पांच को 3.2, छह को 2.7 और सात अप्रैल को 2.3 फीसदी मरीज संक्रमित मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण नहीं, देश में अब मरीज 6,761 हुए...

स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिर स्पष्ट किया कि कोरोना वायरस देश में अब तक सामुदायिक प्रसार के स्तर पर नहीं पहुंचा है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि, जागरूक व सतर्क रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भी मान लिया कि भारत में अभी सामुदायिक संक्रमण का कोई केस नहीं है। दरअसल, संगठन ने हाल में कहा था कि भारत में महामारी का तीसरा चरण शुरू हो चुका है।

इस बीच, देश में मरीजों की संख्या 6,761 हो गई, वहीं 206 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में संक्रमितों के 896 नए मामले सामने आए और  37 लोगों ने जान गंवा दी, यह अब तक का सबसे अधिक संख्या है। वहीं, 515 लोग ठीक हो चुके हैं।

संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन में 5,911 गंभीर सांस रोगियों में 104 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 40 मरीजों में संक्रमण कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। विशेषज्ञ इसी अध्ययन को सामुदायिक फैलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, बृहस्पतिवार को देश में 16,002 की जांच में 2 फीसदी नमूने ही पॉजिटिव मिले। उन्होंने बताया, हॉटस्पॉट में सर्दी, जुकाम, बुखार मिलने पर ही कोरोना जांच होगी। अग्रवाल ने कहा, स्वास्थ्यकर्मी विपरीत हालात में मोर्चा संभाले हुए हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार मनोबल को प्रभावित करता है।

स्टॉक में 3.28 करोड़ गोलियां...

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन गोलियों की घरेलू जरूरत एक करोड़ है, जबकि हमारे पास 3.28 करोड़ गोलियां हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता दम्मू रवि ने बताया कि इस दवा को लेकर कई अनुरोध आए थे। ऐसे में घरेलू जरूरतों के बाद निर्यात का निर्णय हुआ। उन्होंने यह भी बताया, 20,473 विदेशी नागरिकों को स्वदेश भेजा जा चुका है।

पंजाब और उत्तराखंड ने भी बढ़ाया लॉकडाउन, राजस्थान भी तैयार...

ओडिशा के बाद पंजाब व उत्तराखंड ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है। पंजाब में1 मई तक, तो उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। राजस्थान सरकार ने भी फैसला कर लिया, पर घोषणा शनिवार को करेंगे। पंजाब के 17 जिले वायरस की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा मोहाली प्रभावित है, यहां डेरा बस्सी के जवाहरपुर गांव में ही 32 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed